होटल में प्रेमी और प्रेमिका के बीच जबरदस्त विवाद में दोनों ने एक-दूसरे पर कर दिया हमला, पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर लाई थाना  

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। यहां प्रेम प्रसंग के चलते शहर के एक होटल में प्रेमी और प्रेमिका के बीच जबरदस्त विवाद में दोनों ने एक-दूसरे पर हमला करने के साथ ही कमरे में तोड़फोड़ कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर थाने ले गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जयपुर निवासी 40 वर्षीय युवक और अल्मोड़ा की 25 वर्षीय युवती सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे से जुड़े थे और प्यार करने लगे। जिसके बाद दोनों ने हल्द्वानी में मिलने का निर्णय लिया। युवक जयपुर से हल्द्वानी पहुंचा और उसने एक होटल में कमरा बुक कराया। सुबह करीब 12 बजे दोनों होटल पहुंचे, लेकिन शाम होते-होते किसी बात को लेकर उनका विवाद बढ़ गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने न सिर्फ एक-दूसरे को मारा-पीटा, बल्कि कमरे में भी तोड़फोड़ भी करते हुए सिंक, खिड़की के शीशे और आईना तोड़ डाला। युवक ने कांच से अपनी प्रेमिका पर हमला कर दिया, जिससे उसके पेट से खून निकलने लगा। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुन होटल कर्मी कमरे के बाहर पहुंचे तो शोर सुन उल्टे पांव लौट गए और होटल प्रबंधन को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

होटल प्रबंधन की सूचना पर कोतवाल राजेश कुमार यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस कमरे में पहुंची तो फर्श पर खून की बूंदे और कांच टूटा पड़ा मिला। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेने के साथ मौके पर पड़े कांच के टुकड़े भी कब्जे में लिए है। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि दोनों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: both of them attacked each other both of them attacked each other. attacked Haldwani news police arrested both of them and brought them to the police station police brought both of them to the police station There was a fight between boyfriend and girlfriend in the hotel There was a huge fight between boyfriend and girlfriend in the hotel uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रामनगर। पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों में वांछित बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर करी कई राउंड फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी […]

Read More