मामूली कहासुनी पर भाई ने भाई के सीने में चाकू घोप उतारा मौत के घाट 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता


हरिद्वार। हरिद्वार के झबरेङा कोतवाली क्षेत्र के मानकपुर आदमपुर गांव में मामूली सी बात को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई के सीने में चाकू घोंपकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी घर से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

पुलिस के अनुसार, झबरेड़ा थाना क्षेत्र के मानकपुर आदामपुर निवासी सुशील ने तहरीर देकर बताया कि उसका मझला भाई सुधीर उर्फ भूरा पहलवान अपने भतीजे यानी बड़े भाई बॉबी उर्फ राजेश के नौ वर्षीय बेटे को लेकर किसी जन्मदिन में जाने की तैयारी कर रहा था, लेकिन बड़े भाई राजेश ने अपने बेटे को साथ भेजने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों में कहासुनी के बाद बड़ा विवाद हो गया। बड़े भाई राजेश ने गुस्से में आकर आपा खो दिया और एक चाकू लेकर सुधीर उर्फ भूरा पहलवान के सीने में घोंप दिया। इससे सुधीर गंभीर रूप से घायल होकर नीचे जमीन पर गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  मातृभूमि, मां व मातृभाषा का कोई विकल्प नहीं - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

आनन फानन में परिजन घायल को झबरेड़ा के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतक के भाई सुशील ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भेज दिया। वहीं, बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व बॉबी उर्फ राजेश की पत्नी उसके नशे की लत के चलते बच्चों को छोड़कर मायके चली गई। मृतक भूरा पहलवान ही अपने भतीजे का पालन-पोषण करता था। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news haridwar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More