हल्द्वानी। बरेली रोड स्थित स्पेरो कॉलोनी की रहने वाली 21 वर्षीय छात्रा ने ऑनलाइन लूडो में चार से पांच लाख रुपये हारने के बाद आत्महत्या कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एमबीपीजी कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव शुक्रवार दोपहर उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें छात्रा ने अपनी मौत की वजह ऑनलाइन लूडो गेम को बताया है। नोट में उसने लिखा है कि शुरुआत में उसे गेम से मुनाफा हुआ, लेकिन बाद में वह अपने माता-पिता के लाखों रुपये इस गेम में हार गई। आत्मग्लानि में डूबी छात्रा ने लिखा — “अब और नहीं जी सकती, पापा मुझे माफ कर देना।”घटना के समय छात्रा की मां और भाई बाजार गए हुए थे। जब वे लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।किसी तरह दरवाजा खोला गया तो वह फंदे पर लटकी मिली। परिजन तुरंत उसे एसटीएच (सुशीला तिवारी अस्पताल) ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा के पिता प्रेमानंद जोशी अल्मोड़ा जेल पुलिस में तैनात हैं।
कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि सुसाइड नोट में छात्रा ने स्पष्ट रूप से ऑनलाइन लूडो गेम में भारी नुकसान का जिक्र किया है। शुक्रवार देर शाम शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]