बजट 2026-27 सिर्फ एक आर्थिक दस्तावेज़ नहीं बल्कि विकसित भारत के संकल्प का सशक्त घोषणापत्र है – पुष्कर सिंह धामी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय बजट 2026-27 को “विकसित भारत का बजट” बताते हुए कहा कि यह सिर्फ एक आर्थिक दस्तावेज़ नहीं बल्कि विकसित भारत के संकल्प का सशक्त घोषणापत्र है। उनके अनुसार, यह बजट वर्तमान की आवश्यकताओं के साथ-साथ आने वाले दशकों की सोच का भी स्पष्ट प्रतिबिंब पेश करता है।

सीएम धामी ने कहा कि इस बजट में किसान, युवा, नारी शक्ति और वंचित वर्ग को केंद्र में रखा गया है। इसमें अवसरों का विस्तार, आत्मनिर्भरता का भरोसा और हर वर्ग के उत्थान की ठोस योजना शामिल है। बजट के तहत रक्षा, कृषि, अधोसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, पर्यटन और नवाचार जैसे क्षेत्रों में किए गए प्रावधान न सिर्फ देश की आर्थिक गति को तेज करेंगे, बल्कि सामाजिक संतुलन और समावेशी विकास को भी मजबूती देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 

विशेष रूप से, इस बजट में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में ट्रेकिंग ट्रेल्स के विकास की घोषणा की गई है। सीएम धामी ने कहा कि इससे पर्वतीय क्षेत्रों में स्थानीय आजीविका मजबूत होगी, युवाओं और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और पर्यटन के नए द्वार खुलेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

सीएम ने यह भी बताया कि यह बजट ‘विकसित भारत @ 2047’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। उनका कहना है कि यह बजट देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने के साथ-साथ हर नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता रखता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

शिक्षा क्षेत्र में बजट के महत्व पर चर्चा करते हुए सीएम धामी ने कहा कि राष्ट्रीय डिज़ाइन संस्थान की स्थापना, औद्योगिक व लॉजिस्टिक कॉरिडोर के आसपास यूनिवर्सिटी टाउनशिप, हर ज़िले में छात्रावास और एस्ट्रोफिज़िक्स एवं एस्ट्रोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक टेलीस्कोप अवसंरचना जैसी पहल युवाओं के लिए नए ज्ञान, शोध और रोजगार के अवसर खोलेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Budget is not just an economic document - CM Dhami but a powerful declaration of the resolve for a developed India - Pushkar Singh Dhami CM pushkar singh dhami CM Pushkar Singh Dhami's reaction to the 2026-27 budget dehradun news The 2026-27 budget is a powerful declaration of the resolve for a developed India - CM dhami The 2026-27 budget is not just an economic document uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज बजट 2026-27 पर सीएम पुष्कर सिंह धामी की प्रतिक्रिया बजट सिर्फ एक आर्थिक दस्तावेज़ नहीं -सीएम धामी विकसित भारत के संकल्प का सशक्त घोषणापत्र है बजट 2026-27 -सीएम धामी सीएम पुष्कर सिंह धामी

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More