ऋषिकेश में सड़क किनारे खड़ी स्कूटी लेकर दौड़ा सांड

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

ऋषिकेश। यहां गुमानीवाला के रूषाफार्म क्षेत्र में शहीद विकास गुरुंग स्मारक के पास एक सांड स्कूटी को लेकर दूर तक धकेलता हुआ ले गया। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो शुक्रवार शाम इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो गया। इस वीडियो को कई यूजर ने इंटरनेट मीडिया के अलग-अलग हैंडल पर शेयर भी किया है। एक मिनट से अधिक के इस वीडियो में 40 सेकंड का हिस्सा अधिक प्रसारित है।

चर्चा का विषय बने इस वीडियो पर जहां कई लोगो द्वारा कमेंट किए जा रहे हैं वहीं कई लोगों ने इस पर चिंता भी जताई है। जिस क्षेत्र का यह वीडियो है वह ऋषिकेश से सटे ग्रामीण इलाके है। लोगों ने इंटरनेट मीडिया पर इस बात को लेकर चिंता जताई की पूरे तीर्थनगरी क्षेत्र में निराश्रित पशु लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। ऋषिकेश नगर निगम के साथ ही नगर पालिका मुनिकीरेती, नगर पंचायत तपोवन और स्वर्ग आश्रम में भी निराश्रित पशुओं की धमा-चौकड़ी रहती है। हाल में निराश्रित पशु के हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो चुकी है। इससे पहले भी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a bull ran away with a scooty a scooty parked on the roadside In Rishikesh a bull ran away with a scooty parked on the roadside rishikesh news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रामनगर। पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों में वांछित बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर करी कई राउंड फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी […]

Read More