उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश जा रही बस की ट्रैक्टर ट्राली से टक़्कर में परिचालक की हुई मौत, 14 यात्री गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

हल्द्वानी। उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश जा रही बस के नैनीताल रामपुर हाईवे में बिलासपुर के पास ट्रैक्टर ट्राली से टकराने पर परिचालक की मौत के साथ ही 14 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज रामपुर और बरेली के अस्पतालों में चल रहा है।

 
 

प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी रोडवेज डिपो की बस मंगलवार देर शाम हल्द्वानी से दिल्ली के लिए निकली, इस दौरान देर रात 11:30 बजे नैनीताल रामपुर हाईवे बिलासपुर के पास ट्रैक्टर ट्रॉली और बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई, हादसे में बस में बैठे परिचालक मनीष मिश्रा की मौत हो गई, वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया हैं, जिसे पास के ही हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर एआरएम हल्द्वानी सुरेंद्र बिष्ट मौके पर पहुंचे। बस हल्द्वानी से रात में 9:00 बजे दिल्ली के रवाना हुई जबकि घटना 11:30 बजे के करीब हुई है। एआरएम हल्द्वानी सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि वह खुद मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। हादसे में चालक सहित 14 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं गंभीर रूप से घायलों को बरेली के राम मूर्ति अस्पताल को रेफर किया गया है, जबकि कुछ घायलों को रामपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा आमने-सामने हुआ है हादसे के कारणों का अभी पता चल नहीं सका है। घायलों में कई यात्री उत्तराखंड के शामिल है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 14 passengers injured 14 passengers seriously injured Accident news Bus going from Uttarakhand to Uttar Pradesh collides with tractor trolley conductor dies Roadways bus collides with tractor trolley

More Stories

उत्तरप्रदेश

उधार के 3600 रुपये के लिए महिला कबड्डी खिलाड़ी की हत्या कर शव फेंका नाले में   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके में डेढ़ माह से लापता राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का मामले में पुलिस ने रविवार को खुलासा किया है। 3600 रुपये नहीं देने पर फास्टफूड विक्रेता ने अनुष्का की ईंट मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने 15 अप्रैल की रात […]

Read More
उत्तरप्रदेश

सीयूईटी परीक्षा रद्द : छात्रों ने केंद्र के बाहर धरना-प्रदर्शन कर एनटीए के खिलाफ जमकर करी नारेबाजी   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नोएडा। यहां सेक्टर-62 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र में शनिवार को आयोजित सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा छात्रों और अभिभावकों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गई। सुबह से परीक्षा देने पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, लेकिन तकनीकी खामी के चलते परीक्षा शुरू […]

Read More
उत्तरप्रदेश

जिसकी हत्या के आरोप में पति को भेजा गया सलाखों के पीछे भेजा वह प्रेमी के साथ मिली सुरक्षित, साजिश के आरोपी पिता व भाई पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  कौशांबी। कौशांबी के महेवाघाट इलाके के अलवारा गांव में एक महिला, जिसकी ‘हत्या’ के आरोप में उसका पति सलाखों के पीछे दिन काट रहा था,वह न केवल जिंदा मिली बल्कि हरियाणा में अपने मौसेरे भाई (प्रेमी) के साथ सुरक्षित रह रही थी। जानकारी के अनुसार अलवारा गांव […]

Read More