ब्यापारी को धमकी भरा पत्र भेजकर रंगदारी मांगने में  उसका ड्राइवर ही निकला आरोपी, पुलिस ने किया गिफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। हरिद्वार के कनखल में ट्रैवल्स कारोबारी को धमकी भरा पत्र भेजकर एक लाख 60 हजार की रंगदारी मांगने का आरोपी उसका ड्राइवर ही निकला। मंगलवार को पुलिस ने कारोबारी के चालक और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपी चालक पिछले पांच साल से कारोबारी के यहां काम कर रहा था। कारोबारी के पास अच्छी खासी रकम होने की जानकारी उसे पहले से थी। पता चलने पर उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर पत्र लिखा और फिर अपने मालिक को भिजवा दिया।

बताते चलें कि कपिल हंस निवासी गुघाल रोड ज्वालापुर ने कनखल में एक आश्रम के पास हंस ट्रैवल्स के नाम से टूर एंड ट्रैवल्स का कार्यालय खोला है। उनके कार्यालय के बाहर रविवार देर शाम एक लाल ई-रिक्शा आया और चालक ने एक बंद लिफाफा उन्हें दिया। जानकारी दी कि ये कागज किसी ने उनके लिए भेजा है। ये कहकर चालक वहां से निकल गया। कपिल ने जैसे ही लिफाफा खोला तो होश उड़ गए। पत्र में धमकी दी गई है कि 1.60 लाख की रकम किसी ड्राइवर से लालपुल ज्वालापुर में रात 11:50 बजे तक भिजवा देना। तेरी जिंदगी मेरे हाथ में है। किसी को कुछ भी बताने की कोशिश की तो अंजाम बहुत ही बुरा होगा। ये कागज नहीं है, जेल से भेज रहा हूं। इसको हल्के में मत लेना। अन्यथा  गोली मार दी जाएगी। इसके बाद कारोबारी ने तुरंत थाने पहुंचकर थाना प्रभारी नितेश शर्मा को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

यह भी पढ़ें 👉  पुरानी रंजिश में खूनी खेल : घर पर पथराव-फायरिंग के बाद युवक की गोली मारकर हत्या 

आरोपियों को तलाशने में जुटी कनखल पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुये सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगालते के साथ अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए मैन्युअल पुलिसिंग भी जारी रखी।  इस दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल शहनवाज़ उर्फ सोनू व इरफान उर्फ नोशद को बैरागी कैम्प से दबोचने में सफलता हासिल हो गई। अभियुक्त इरफान जो लगभग पिछले 5 वर्षों से हंस ट्रैवल्स के मालिक की गाडी चलाता है से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि मालिक का बड़ा कारोबार देखकर मन में लालच आने की वजह से उसने अपने साथी शहनवाज से एक धमकी भरा पत्र लिखवाकर मालिक के घर पहुंचवाया जिसमें स्पष्ट लिखा था कि मांग पूरी न करने पर गोली मार दी जाएगी। अभियुक्तों को लगा कि उनके ऐसा करने से कारोबारी डर जाएगा और चुपचाप उनको पैसे दे देगा लेकिन कारोबारी द्वारा हरिद्वार पुलिस पर भरोसा जताया गया जिस पर हरिद्वार पुलिस खरी उतरी।अभियुक्त शहनवाज़ उर्फ सोनू पुत्र इखलाक निवासी मंडी का कुआ मोहल्ला मेदानयान ज्वालापुर का तथा इरफान उर्फ नोशद पुत्र सत्तार अहमद निवासी मोहल्ला मेदानयान ज्वालापुर का रहने वाला है ।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का गृह जनपद में भव्य स्वागत, हल्द्वानी तक निकली वाहन रैली 

अभियुक्तों की गिरफ्तारी में पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कनखल नितेश शर्मा, उप निरीक्षक देवेन्द्र सिह तोमर, कमल कान्त रतूडी, बलवन्त सिह, सतेन्द्र सिह शामिल रहें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: By sending a threatening letter to the businessman crime news haridwar news his driver turned out to be the accused the police arrested Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का गृह जनपद में भव्य स्वागत, हल्द्वानी तक निकली वाहन रैली 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का रविवार को अपने गृह जनपद नैनीताल पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। मालधनचौड़ से हल्द्वानी तक कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं, नारों और पुष्पवर्षा के […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल : कैलाश जोशी अध्यक्ष तो मधुकर बनोला महामंत्री नियुक्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने महानगर हल्द्वानी की नई कार्यकारिणी का गठन करतेहुए कैलाश जोशी को महानगर अध्यक्ष और मधुकर बनोला को महानगर महामंत्री मनोनीत किया है। दोनों पदाधिकारियों का मनोनयन सर्वसम्मति से किया गया। इस घोषणा के बाद व्यापारी वर्ग […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय : नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के हल्द्वानी स्थित मॉडल अध्ययन केंद्र (16000) में आज जुलाई 2026सत्र के नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षार्थियों को विश्वविद्यालय की मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा प्रणाली, शैक्षणिक व्यवस्थाओं, प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा प्रणाली तथा उपलब्ध […]

Read More