शेमफोर्ड स्कूल में आयोजित हुआ लाइफ स्किल्स पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। शेमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी में बुधवार को सीबीएसई द्वारा जीवन कौशल पर एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीबीएसई की ओर से रिसोर्स पर्सन श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल  हिमांशु जोशी रहे। कार्यशाला का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर एकेडमिक्स अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडे एवं रिसोर्स पर्सन हिमांशु जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 

यह भी पढ़ें 👉  राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

कार्यशाला में जिले के विभिन्न सीबीएसई विद्यालयों के 60 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। रिसोर्स पर्सन हिमांशु जोशी ने प्रभावशाली, रोचक व आधुनिक शिक्षण विधियों का प्रयोग करते हुए लाइफ स्किल्स के बारे में जानकारी दी और शिक्षकों के प्रश्नों के उत्तर देकर समाधान किया। कार्यशाला में विभिन्न गतिविधियों, रोल प्ले आदि के माध्यम से सिम्पथी, एमपथी, टीम वर्क, क्रिएटिव थिंकिंग, क्रिटिकल थिंकिंग, कम्युनिकेशन, प्रॉब्लम सोल्विंग एवं डिसीजन मेकिंग आदि स्किल्स के बारे में जानकारी दी गयी। कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जीवन-कौशल की शिक्षा बहुत आवश्यक है। इस कार्यशाला का उद्देश्य लाइफ स्किल्स में शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशिक्षित कर उसका लाभ छात्र-छात्राओं तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में चेयरमैन दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर ऐकेडमिक्स अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडे, प्रशासनिक अधिकारी बी एस मानरल, विनोद खोलिया एवं प्रतिभागियों सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Capacity building program on life skills organized at Shemford Schoo Haldwani news Shemford school haldwani Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    कनखल में कुत्ते की वफादारी का VIDEO हुआ वायरल, हमलावर कुत्ते से भिड़कर बचाया परिचित को   खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जहां आज इंसान कई बार अपनों के प्रति भी ईमानदारी और वफादारी भूल जाता है, वहीं एक बेजुबान ने इंसानियत और […]

Read More
उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More
उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More