शेमफोर्ड स्कूल में नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। शेमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी में शनिवार को सीबीएसई द्वारा नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 पर एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीबीएसई की ओर से रिसोर्स पर्सन आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के प्रिंसिपल कमलेश जोशी एवं ब्राइट स्टार्ट इन्टरनेशनल स्कूल जसपुर की प्रिंसिपल मधु शर्मा उपस्थित रही। कार्यशाला का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, डायरेक्टर एकेडमिक्स अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडे, रिसोर्स पर्सन कमलेश जोशी एवं मधु शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

इस दौरान कार्यशाला मे जिले के विभिन्न सीबीएसई विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। रिसोर्स पर्सन कमलेश जोशी एवं मधु शर्मा ने प्रभावशाली, रोचक ढंग से नई शिक्षा नीति के बारे में जानकारी दी और शिक्षकों के प्रश्नों के उत्तर देकर समाधान किया। कार्यशाला में विभिन्न गतिविधियों, रोल प्ले आदि के माध्यम से नई शिक्षा नीति की बारीकियों तथा इसके उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति के अन्तर्गत टीचर्स डेवलपमेंट प्रोग्राम्स की जानकारी भी दी गयी। कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि नई शिक्षा नीति का उद्देश्य स्कूली शिक्षा के सभी स्तरों पर समावेशी और समान गुणवत्ता वाली शिक्षा सुनिश्चित करना है और इस तरह की कार्यशालाएं शिक्षा पद्धति में नया बदलाव लाएंगी। इस अवसर पर एग्जिक्यूटिव डायरेक्ट राजेश बिष्ट, डायरेक्टर ऐकेडमिक्स अंजू भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी बी एस मानरल, विनोद खोलिया एवं प्रतिभागियों सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Capacity building program on National Education Policy 2020 organized at Shemford School Haldwani news Samfords school Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More