बेटे के साथ बाइक सवार दम्पत्ति को कार ने मारी टक्कर, दम्पत्ति की मौत, बेटा गम्भीर  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

खटीमा।दीपावली के पर्व पर नानकमत्ता थाना क्षेत्र में दुखद सड़क हादसा हुआ। यहां अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर घर जा रहे दंपति को मारुति वैन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। 

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नानकमत्ता थाना क्षेत्र में धर्मेंद्र राणा अपनी पत्नी विद्या देवी और सात वर्षीय बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव नवादिया जा रहे थे। तभी रास्ते में तेज रफ्तार से आ रही मारुति वैन ने उन्हें सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मासूम बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया। वहीं, वैन चालक टक्कर मारने के बाद फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चे को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया है। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही फरार वैन चालक की तलाश शुरू कर दी है। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Car collided with a couple riding a bike with a son couple died nanakmatta news son serious US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More