कार गिरी खाई में, सवार दो लोगों के शव मिले यमुना नदी के किनारे 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जनपद की नैनबाग तहसील के अंतर्गत विकासनगर-यमुनोत्री हाइवे पर मरोड़ बैंड के पास एक कार खाई में यमुना नदी के किनारे गिरी मिली। जिसमें सवार दो लोगों के शव मिले हैं। कार सवार शनिवार रात से गायब थे। एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर शवों को सड़क तक पहुंचाया। 

यह भी पढ़ें 👉  छह वर्षीय दो बच्चों की खाली प्लॉट में भरे पानी में डूबने से मौत 

नैनबाग पुलिस चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया सोमवार शाम करीब पौने छह बजे सूचना मिली थी कि विकासनगर-यमुनोत्री हाइवे पर मरोड़ बैंड के पास एक कार यमुना नदी के किनारे गिरी है। अत्यधिक गहरी खाई और नदी के कारण उत्तरकाशी जिले के बड़कोट से एसडीआरफ की टीम को रेस्क्यू के लिए मौके पर बुलाया गया। एसडीआरफ, पुलिस, तहसील की टीम ने कार दुर्घटना में मृतक विजय वालिया (53) पुत्र रामचंद्र वालिया निवासी सेवला कालां थाना पटेलनगर देहरादून और पवन कुमार (66) पुत्र रतन सिंह निवासी इंद्रलोक कॉलोनी जगजीतपुर हरिद्वार के शव बाहर निकाले। पुलिस ने दोनों मृतकों का पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए नैनबाग पीएचसी भेजा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news bodies of two people in the car found on the banks of Yamuna river car fell into a ditch tehri news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  छह वर्षीय दो बच्चों […]

Read More