तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर गंग नहर में गिरने से कार सवार यात्री की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुड़की।  मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गंग नहर में जा गिरी। हादसे में कार में सवार यात्री की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली की नारसन चौकी क्षेत्र में बुधवार को एक कार अनियंत्रित होकर गंग नहर में जा गिरी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नगर का जलस्तर कम कराया गया। जिसके बाद पुलिस टीम ने गंगनहर में नीचे उतरकर कार संख्या DL 4CAN 2861 होंडा सिटी निकाली। पुलिस को कार से एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस टीम को कार के अंदर से एक आधार कार्ड बरामद हुआ, जिससे मृतक व्यक्ति की शिनाख्त धर्मेंद्र पुत्र बलबीर सिंह निवासी भो गांव सहारा मैनपुरी उम्र 49 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल में भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। कार से यात्री का शव निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही जानकारी जुटाई जा रही है कि कार में कितने लोग सवार थे। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a passenger travelling in a car died A passenger travelling in a car died when a speeding car went out of control and fell into the Ganges canal A speeding car Accident news Roorkee News uttarakhand news went out of control and fell into the Ganges canal अनियंत्रित होकर गिरी गंग नहर में उत्तराखण्ड न्यूज कार सवार यात्री की मौत तेज रफ्तार कार दुर्घटना न्यूज रुड़की न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More