स्मार्ट मीटर तोड़ने और सरकारी काम में बाधा के आरोप में पूर्व विधायक और उनके समर्थकों पर केस दर्ज 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
रामनगर। सरकारी काम में बाधा और मारपीट के आरोप में पुलिस ने पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत और उनके समर्थकों पर केस दर्ज किया है। 17 अप्रैल को पूर्व विधायक और उनके समर्थकों ने स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया था और मीटर भी तोड़े थे।
 
विद्युत परीक्षण प्रयोगशाला रामनगर के अवर अभियंता चंद्रलाल ने तहरीर दी। बताया कि 17 अप्रैल की शाम रामनगर के शिवलालपुर चुंगी क्षेत्र में सिंगल पेट्रोल पंप के पास स्थित दुकानों पर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे थे। सूचना पर कांग्रेस के पूर्व विधायक रावत और उनके समर्थकों मौके पर पहुंचे। उन्होंने सरकारी कार्यमें बाधा डालते हुए हंगामा किया। कर्मचारियों से धक्का-मुक्की और मारपीट की। पांच स्मार्ट मीटरों को जबरन जमीन पर पटककर तोड़ दिया। आरोप है कि घटनास्थल से ड्रिल मशीन और उसकी दो बैटरियां भी गायब हो गई हैं। एसएसआई यूनुस ने बताया कि तहरीर मिली है जिस पर कार्रवाई जारी है।
 
पूर्व विधायक रणजीत रावत ने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता से लूटकर एक व्यक्ति को फायदा पहुंचाने का काम केंद्र कर रही है। जनता इसका जवाब भाजपा को देगी। इस लूट को रोकने के लिए कांग्रेस सड़कों पर
उतरेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Case filed against former MLA and his supporters for breaking smart meter and obstruction in government work ramnagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More