पत्नी द्वारा फांसी लगाकर जान देने के मामले में निजी बीएड कालेज के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हरिद्वार। निजी बीएड कालेज के मालिक की पत्नी के फांसी लगाकर जान देने के मामले में अब महिला के मायके पक्ष द्वारा पति पर दहेज हत्या का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है।एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर जांच सीओ सदर जितेंद्र चौधरी को सौंपी गई है। डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।
 
शिवालिक नगर के एच कलस्टर निवासी 32 वर्षीय रश्मि पत्नीहरित सिंह ने दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे के सहारे लटककर आत्मत्या कर ली थी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। जांच के दौरान सामने आया था कि मृतका का अपने पति से विवाद हुआ था, जिसके बाद पति बहादराबाद क्षेत्र में बने अपने निजी बीएड कालेज में सोने चला गया था,इसके बाद ही विवाहिता ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली थी। रोजाना की तरह अगली सुबह घरेलू नौकरानी के पहुंचने पर घटनाक्रम का पता चल सका था। मृतका के भाई कपिल पुत्र चंदर सिंह निवासी मोहल्ला आदर्श नगर थाना सरधना, जिला मेरठ यूपी ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगायाकि उसकी शादी वर्ष 2019 में हुई थी। तब से लेकर अब तक पति हरित उर्फ बिटटू, सास सुमन, ससुर शीशपाल दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न कर रहे थे। आरोप लगाया कि पूर्व में भी जीजा ने पांच लाख की डिमांड की थी। आरोप है कि शनिवार की रात शराब के नशे में धुत होकर पति घर आया था। उसके बाद किसी युवती से बातचीत करने के दौरान उसकी बहन की हत्या कर दी। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Case registered against the owner of a B.Ed college in the case of his wife hanging herself to death Case registered against the owner of a private B.Ed college in the case of his wife hanging herself to death crime news haridwar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More