पंतनगर अतिथि गृह के बाथरूम में पीएचडी स्कॉलर्स छात्राओं की वीडियो रिकार्डिंग पर नाबालिग के खिलाफ धारा 77 बीएनएस में केस दर्ज 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
पंतनगर। ऊधमसिंहनगर के जीबी पंत कृषि विवि के अंतरराष्ट्रीय अतिथि गृह के बाथरूम में वीडियो रिकॉर्ड करने और फोटो खींचने का मामला सामने आया है। देहरादून की पीएचडी स्कॉलर्स छात्राओं की तहरीर पर एक बैंक के उप शाखा प्रबंधक के नाबालिग बेटे के खिलाफ धारा 77 बीएनएस में केस दर्ज कर लिया गया है।
 
पंतनगर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वैज्ञानिक कार्यों के लिए 2 जनवरी को पांच शोधकर्ताओं की एक टीम के साथ पीएचडी स्कॉलर्स पंतनगर आए थे। विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय अतिथि गृह में आवास आरक्षित कराया गया था। शाम को वह बाथरूम गई थीं। आरोप है कि नहाते समय देखा कि कोई वैंटिलेशन विंडो से झांक रहा है और उसके हाथ में हरे रंग का मोबाइल है। इतने में ही आरोपी गेस्ट हाउस के मुख्य द्वार की ओर भागा। इसके बाद जब बाहर आकर देखा तो बाथरूम की वेंटिलेशन खिड़की के ठीक नीचे एक स्टूल रखा था और जहां से पूरा बाथरूम दिखाई दे रहा था। इस पर उन्होंने तुरंत अपने सहयोगियों को बुलाया और पूरी घटना की जानकारी गेस्ट हाउस के रिसेप्शनिस्ट को दी। रिसेप्शनिस्ट ने बताया कि गेस्ट हाउस में पंतनगर स्थित एक बैंक के उप शाखा प्रबंधक का पहली मंजिल पर परिवार रह रहा है। आरोप है कि जब वे पूछताछ करने के लिए कमरे में गईं तो आरोपी के बाजार जाने और उपशाखा प्रबंधक के बैंक से नहीं लौटने की जानकारी दी गई। कुछ देर बाद आरोपी मौके पर पहुंचा तो उससे मोबाइल दिखाने को कहा। इसके लिए वह तैयार नहीं हुआ। बाद में उसका मोबाइल लेकर फोटो गैलरी चेक की तो बाथरूम का उपयोग करते समय का आपत्तिजनक वीडियो मिला। मोबाइल में कई अन्य लड़कियों के वॉशरूम और ट्रायल रूम में कपड़े बदलते आपत्तिजनक वीडियो भी मिले। इसके बाद पुलिस हेल्पलाइन नंबर और फिर पंतनगर पुलिस को कॉल की। पुलिस अधिकारी गेस्ट हाउस पहुंचे। इसके बाद आरोपी माफी मांगने लगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया किआरोपी नाबालिग है। उन्होंने शिकायत दर्ज करने या फोन को फॉर्मेट करने के दो विकल्प सुझाए। उन्हें फोन को फॉर्मेट करने का फैसला लेने को मजबूर होना पड़ा। साथ ही शोध कार्य छोड़कर देहरादून आगए। पंतनगर थाना प्रभारी सुदंरम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bathroom of Pantnagar guest house Case registered under Section 77 BNS against minor for video recording of PhD scholars students in the bathroom of Pantnagar guest house pantnagar news Section 77 against minor Case registered in BNS Udham Singh Nagar uttarakhand news Video recording of PhD scholars students

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More