विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

ऋषिकेश। नॉर्वे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर छिद्दरवाला के एक युवक पर एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। 

 
रायवाला कोतवाली पुलिस के अनुसार, ग्राम ठाकुरपुर, प्रेमनगर निवासी रविंद्र थापा ने शिकायत में बताया कि वह ऑनलाइन माध्यम से एसबी फ्लाइंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के संचालक संदीप सिंह बिष्ट के संपर्क में आया। बाद में उसकी कार्यालय में मुलाकात हुई, जहां आरोपी ने खुद को विदेशों यूरोप, कनाडा, नॉर्वे, जर्मनी और अमेरिका में नौकरी दिलाने वाली वैध कंपनी का संचालक बताया और विदेशों में शाखाएं होने का दावा किया। 
 
आरोपी ने नॉर्वे में अच्छे वेतन की नौकरी का झांसा दिया। इस पर पीड़ित ने खुद के साथ परिचितों और रिश्तेदारों से भी रकम दिलवा दी। नौकरी न मिलने पर पीड़ित ने अन्य लोगों का पैसा लौटाया, जबकि आरोपी द्वारा दिए गए चेक बाउंस हो गए। पहले भी 27 नवंबर को शिकायत दी गई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: case registered against the accused fraud in the name of job Fraud of Rs 1 crore Fraud of Rs 1 crore by promising job abroad rishikesh news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज ऋषिकेश न्यूज एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी नौकरी के नाम पर फ्रॉड विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More