प्रारंभिक शिक्षा निदेशक से मारपीट मामले में बीजेपी विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। शिक्षा निदेशालय में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक से मारपीट के मामले में बीजेपी विधायक उमेश शर्मा काऊ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विधायक समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की पांच धाराओं में केस दर्ज हुआ है, वहीं भारतीय जनता पार्टी ने भी कड़ा रुख अपनाया है।

बीजेपी नेतृत्व ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए संगठन स्तर पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। आरोपों में घिरे उमेश काऊ से सीधे जवाब मांगने की तैयारी की जा रही है, ताकि घटनाक्रम की सच्चाई स्पष्ट हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए साफ कहा कि कानून से ऊपर कोई भी जनप्रतिनिधि नहीं है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि भाजपा अनुशासन और संवैधानिक मर्यादाओं में विश्वास रखती है, इसलिए यदि किसी भी स्तर पर मर्यादा का उल्लंघन हुआ है तो उसे नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी संकेत दिए कि दोष सिद्ध होने की स्थिति में पार्टी कठोर कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगी।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर : 31 सदस्यों ने किया रक्तदान  

वहीं दूसरी ओर मारपीट मामले में विधायक उमेश शर्मा काऊ के गनर ने भी अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विधायक के गनर सुधीर बहुगुणा ने तहरीर दी है कि विधायक दोपहर लगभग 12:30 बजे विद्यालय का नाम भूमिदान करने वालों के नाम पर रखे जाने संबंधी पत्र की प्रगति जानने और शासन को भेजे गए पत्र की प्रति मांगने पहुंचे थे।आरोप लगाया गया है कि वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने अचानक शोरगुल शुरू कर दिया। सुरक्षाकर्मी का कहना है कि विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने मोबाइल फोन उठाकर विधायक की ओर फेंका, जो उनके कंधे से नीचे गिरा और किसी अज्ञात व्यक्ति को लग गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Case filed against BJP MLA for assaulting Director of Primary Education dehradun news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज प्रारंभिक शिक्षा निदेशक से मारपीट बीजेपी विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More