आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के माध्यम से झांसे में लेकर रायपुर निवासी व्यक्ति से 2.04 करोड़ रुपये की ठगी, पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
देहरादून। फॉरेक्स ट्रेडिंग का झांसा देकर आरोपियों ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के माध्यम से झांसे में रायपुर निवासी व्यक्ति से 2.04 करोड़ रुपये ठग लिए। आरोपियों ने माहौल बनाने हेतु पीड़ित को कई बार बैठक के लिए दिल्ली भी बुलाया। पीड़ित के खाते में मुनाफा भी दर्शाया गया लेकिन आरोपियों ने रकम नहीं दी। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
 
एसओ रायपुर प्रदीप सिंह नेगी ने बताया कि शिकायत वाणी विहार, अधोईवाला निवासी कमल सिंह चौधरी ने की है। गत 5 अक्टूबर 2021 को उनके वाट्सएप नंबर पर अज्ञात व्यक्ति ने मैसेज भेजा। व्यक्ति ने अपना नाम अमरीक सिंह निवासी गुलहेरा, पेहवा, कुरूक्षेत्र, हरियाणा बताया। यह भी बताया उनका अनुबंध अमेरिकी कंपनी से है, जोकि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सिस्टम के माध्यम से फारेक्स ट्रेडिंग करती है। आप घर बैठे बैठे अच्छे रुपये कमा सकते हैं। इसके बाद आरोपियों ने कंपनी का रजिस्ट्रेशन लेटर भी भेजा और एक हजार रुपये निवेश करने को कहा और तत्काल आठ प्रतिशत मुनाफे के साथ 1080 रुपये वापस कर दिये। चौधरी को एक लिंक और पंजीकरण के लिए एक आईडी भेजी गई। इस पर उन्होंने छह अक्तूबर 2021 को 50 हजार रुपये जमा कर दिए। करीब आठ प्रतिशत मुनाफे के साथ धनराशि उनके खाते में आ गई, लेकिन उनकी मूल धनराशि को रोक लिया गया तथा अमरीक सिंह ने चार व्यक्तियों दीपक ठाकुर निवासी महीला कालोनी गांधी नगर, नई दिल्ली ईस्ट, संजय कुमार वर्मा निवासी गांधी नगर, मुल्तानी मोहल्ला नई दिल्ली ईस्ट और जसपाल सिंह व सतनाम सिंह जिन्हें अमरीक सिंह ने अपना रिश्तेदार बताया से नोएडा स्थित अपने कार्यालय बुलाया और सबसे मुलाकात कराई। उन्हें बताया गया कि बिजनेस कैसे करना है। इसके बाद उनसे और निवेश करने के लिए कहा गया। एक जनवरी 2022 से 10 जून 2023 के बीच उन्होंने दो करोड़ चार लाख रुपये धनराशि निवेश कर दी, लेकिन मुनाफे के बजाए उनकी मूल धनराशि भी नहीं लौटाई गई। इसके बाद जब वह आरोपितों के कार्यालय नोएडा पहुंचे तो उनके साथ हाथापाई की गई और धमकी दी कि यदि दोबारा रुपये मांगने के लिए आए तो वह उन्हें मरवा देंगे। इस मामले में अमरीक सिंह, दीपक ठाकुर, संजय कुमार, जसपाल सिंह व सतनाम सिंह के खिलाफ रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर किया गया है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Artificial Intelligence case registered case registered against five accused dehradun news five accused Raipur resident cheated to the tune of Rs 2.04 crore Raipur resident cheated to the tune of Rs 2.04 crore through artificial intelligence uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More