पकड़ा गया एसएसपी के साथ फोटो खिंचवाकर रौब दिखाने वाला दस हजार का ईनामी  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। पुलिस ने आखिरकार भीड़ में एसएसपी संग फोटो खिंचाकर रौब गाड़ने वाले दस हजार के ईनामी सलमान को गिरफ्तार कर लिया और अब उसे न्यायालय में पेश किया जा है।  

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने स्पष्ट किया कि ऐसी छोटी सोच रखने वाले सुधर जाएं, गलती करोगे तो जेल जाओगे। एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह की बेहतर आम शोहरत का कुछ दिन पूर्व भारी भीड़ में उनके साथ फोटो खिंचाकर फायदा उठाते हुए अपने जानने वालों में “अधिकारी से मधुर संबंध होने का ढोंग करने वाले” सलमान पुत्र जहांगीर निवासी मंगलौर हरिद्वार को आज हरिद्वार पुलिस ने गांव पीरपुरा से दबोच लिया। धारा 8/21/27a/29 एनडीपीएस एक्ट में वांटेड एवं दस हजार के ईनामी सलमान को अग्रिम विधिक कार्रवाई उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वहीं अपनी गलती की माफी मांगते हुए सलमान ने कहा “अब मैं पूरी जिंदगी ऐसा किसी के साथ नहीं करूंगा”। इस दौरान पुलिस टीम में एसएचओ मंगलौर मनोज मैनवाल, वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रमोद कुमार, उप निरीक्षक नवीन चौहान, हेड कांस्टेबल अशोक मलिक व अरविंद शामिल थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Caught a reward of ten thousand for posing for a photo with SSP crime news haridwar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More