सीबीआई ने रक्षा मंत्रालय रिश्वत काण्ड का पर्दाफाश कर लेफ्टिनेंट कर्नल के घर से करी करोड़ों रुपये की नकदी बरामद 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
नई दिल्ली।देश की सुरक्षा से जुड़े एक संवेदनशील विभाग में तैनात अधिकारी के घर से सीबीआई ने करोड़ों रुपये की नकदी बरामद की है। 
 
जानकारी के अनुसार रक्षामंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग में डिप्टी प्लानिंग ऑफिसर के पद पर तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा के आवास पर की गई सीबीआई छापेमारी में 2.23 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए हैं। नोटों का अंबार ऐसा था कि उन्हें गिनते-गिनते अधिकारी तक थक गए। सीबीआई सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई दुबई की एक कंपनी से कथित रूप से रिश्वत लेने के इनपुट के बाद की गई।
 
छापेमारी के दौरान बंद कमरे में नोटों की गड्डियां बिखरी पड़ी थीं। अलमारियों में कपड़ों से ज्यादा गुलाबी नोटों के बंडल मिले। हालात ऐसे थे कि नोट गिनने के लिए लाई गई मशीनें तक गर्म हो गईं और टीम को घंटों तक नकदी की गिनती करनी पड़ी।
 
इस सनसनीखेज मामले में लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा की पत्नी कर्नल काजल बाली का नाम भी एफआईआर में दर्ज किया गया है। कर्नल काजल बाली वर्तमान में राजस्थान के श्रीगंगानगर में कमांडिंग ऑफिसर के पद पर तैनात हैं।
 
सीबीआई का आरोप है कि पति-पत्नी दोनों ही इस रिश्वत नेटवर्क का हिस्सा थे और दुबई की एक कंपनी के इशारे पर यह पूरा खेल लंबे समय से चल रहा था।
 
जांच के दौरान श्रीगंगानगर से भी 10 लाख रुपये नकद और कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इससे यह आशंका और गहरी हो गई है कि मामला केवल रिश्वत तक सीमित नहीं, बल्कि इसके तार किसी बड़े षड्यंत्र से भी जुड़े हो सकते हैं।
 
सीबीआई ने लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा और रिश्वत देने के आरोपी विनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने दोनों को 23 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। अब जांच एजेंसियों का फोकस उस दुबई स्थित कंपनी पर है, जिसके लिए कथित तौर पर यह पूरा नेटवर्क काम कर रहा था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या इस रिश्वत के बदले देश की सुरक्षा से जुड़ी कोई संवेदनशील जानकारी लीक की गई है।
 
यह मामला न केवल भ्रष्टाचार का है, बल्कि उस भरोसे के टूटने का भी है, जो देश की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों पर किया जाता है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: CBI recovers crores of rupees in cash from Lieutenant Colonel's house crime news Ministry of Defence bribery scandal exposed new delhi news The CBI has unearthed a bribery scandal in the Ministry of Defence and recovered crores of rupees in cash from the house of a Lieutenant Colonel क्राइम न्यूज नई दिल्ली न्यूज रक्षा मंत्रालय रिश्वत काण्ड का पर्दाफाश सीबीआई ने लेफ्टिनेंट कर्नल के घर से करी करोड़ों रुपये की नकदी बरामद

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  Congress strengthens its ranks ahead of 2027; around 100 people from Haridwar join the party. Uttarakhand News, Haridwar News, Congress Party News, Political News, 2027 Assembly Elections,  Congress strengthens its ranks; around 100 people join the party.Congress […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More