पीएम धन-धान्य कृषि योजना में उत्तराखण्ड के चमोली और अल्मोड़ा जिलों को मिला स्थान   

ख़बर शेयर करें -
 

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड के दो जिलों को पीएम धन-धान्य कृषि योजना में  स्थान मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली के पूसा स्थित राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर से “पीएम धन-धान्य कृषि योजना” और “दलहन आत्मनिर्भरता मिशन” का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अवसर पर देशभर में 42,000 करोड़ रुपये से अधिक की 1100 से अधिक कृषि, पशुपालन, मत्स्य और खाद्य प्रसंस्करण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया गया।

देहरादून के गढ़ीकैंट स्थित हरबंस कपूर मेमोरियल हॉल मेंआयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और कैंट विधायक सविता कपूर सहित बड़ी संख्या में किसान और अधिकारी शामिल हुए।कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि पीएम धन-धान्य कृषि योजना के तहत उत्तराखंड के चमोली और अल्मोड़ा जिलों का चयन होना प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना किसानों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी।उन्होंने बताया कि राज्य में 5.51 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि है, जो फल, सब्जी, मसाले, फूल, मशरूम और शहद उत्पादन के लिए उपयुक्त है।पर्वतीय क्षेत्रों में औद्यानिकी विकास की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें 👉  विवाद के बाद खूनी वारदात : पत्नी की हत्या कर कमरे में बैठा रहा पति, मौके से गिरफ्तार   

मंत्री जोशी ने कहा कि कार्यक्रम के तहत 102 महिला कृषक समूहों को ड्रोन दिए जाएंगे और उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिससे वे आधुनिक तकनीक अपनाकर आत्मनिर्भर बन सकेंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मंडुवा, झंगोरा, चौलाई, भट्ट, राजमा और लान धान जैसी स्थानीय फसलों के संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक हादसा : ड्यूटी के दौरान रेलवे गेटमैन की ट्रेन से कटकर मौत

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा नेभी अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताते हुए कहा कि बीते 11 वर्षों में कृषि, मत्स्य और पशुपालन क्षेत्रों में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। इस मौके पर जैविक परिषद उपाध्यक्ष भूपेश उपाध्याय, सचिव कृषि एसएन पांडेय, आयुक्त ग्राम्य विकास अनुराधा पाल सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षा बंधन पर बहन को लेने निकले भाई की नगर निगम के कूड़ा वाहन की टक्कर से मौत 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news PM Dhan-Dhanya Krishi Yojana uttarakhand news Uttarakhand's Chamoli and Almora districts got place Uttarakhand's Chamoli and Almora districts got place in PM Dhan-Dhanya Krishi Yojana उत्तराखण्ड के चमोली और अल्मोड़ा जिला को मिला स्थान उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज पीएम धन-धान्य कृषि योजना

More Stories

उत्तराखण्ड

धमकी देने वालों की खैर नहीं ! सीएम धामी का दो टूक—उत्तराखंड में कानून सर्वोपरि 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में मदरसों को लेकर मौलाना के कथित विवादित बयान के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत रवाना होने से पहले हैलीपैड पर मीडिया से बातचीत में स्पष्ट शब्दों में कहा कि धमकी देने वालों के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। […]

Read More
उत्तराखण्ड

आस्था, परंपरा व रोमांच का संगम : देवीधुरा में 8 मिनट तक गूंजी ऐतिहासिक बग्वाल, CM धामी भी बने साक्षी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    देवीधुरा। चम्पावत के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ वाराही धाम देवीधुरा में शुक्रवार को ऐतिहासिक बग्वाल मेले का भव्य आयोजन हुआ। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आयोजित इस प्रसिद्ध मेले में आस्था, परंपरा, संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मेले में […]

Read More
उत्तराखण्ड

रक्षा बंधन पर बहन को लेने निकले भाई की नगर निगम के कूड़ा वाहन की टक्कर से मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  काशीपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में रक्षा बंधन के दिन दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। युवक की मौत पर गुस्साए परिजनों ने अस्पताल से शव उठाने से इनकार कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके […]

Read More