64 फीसदी मतदान के साथ सम्पन्न हुआ चंपावत उपचुनाव, तमाम कोशिशों के बाद भी नहीं टूटा मतदान का रिकार्ड  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

चंपावत। चंपावत विधानसभा सीट पर तमाम कोशिशों के बाद भी सत्तारूढ पार्टी मतदान का पुराने रिकार्ड नहीं तोड़ पायी। चुनाव संपन्न होने के बाद चंपावत उपचुनाव चुनाव में 64 फीसदी मतदाताओं ने ही वोट डाले। जबकि फरवरी 2022 में हुए आम चुनाव में लगभग 66 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

आज सुबह से ही चंपावत उपचुनाव हेतु मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीङ जुटनी शुरू हो गई थी, लेकिन दोपहर बाद हुई बारिश ने कुछ देर मतदान को प्रभावित कर दिया। इस दौरान जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया, वहीं मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी ने भी दर्जनों बूथों को देखा। जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह भंडारी, पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पिंचा ने भी बूथों में घूम घूम कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोङी ने एजेंट व कांग्रेस जनपद को धमकाने का आरोप लगाते हुए क्लेक्ट्रेट में धरना भी दिया। बहरहाल रिकार्ड तोड़ने की अफवाहों के बावजूद मतदान फरवरी 2022 से भी नीचे ही रहा। चंपावत विधानसभा सीट में अब तक हुआ मतदान प्रतिशत पर नजर डाले तो 2002 में  54.76, 2012 में 76.17, 2017 में 66.43 फीसदी और 2022 आम चुनाव में 65.99  मतदाताओं ने मताधिकार किया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: champawat news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More