देवप्रयाग। ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धौलाधार के पास मंगलवार रात एक कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से चंडीगढ़ निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि कार सवार व्यक्ति दिल्ली से चमोली की ओर जा रहा था। देवप्रयाग थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार रात करीब पौने नौ बजे बछेलीखाल के ग्रामीणों ने धौलाधार के समीप एक वाहन के गिरने की सूचना दी। बताया कि वाहन के सड़क से लगभग सौ मीटर नीचे अंधेरे में घनी झाड़ियों में गिरने से यह अनुमान लगाना मुश्किल हो रहा था कि वाहन में कितने लोग सवार थे। इसके बाद रात को ही रेस्क्यू अभियान चलाया गया। पुलिस को कार के पास सूरज मदान (37) पुत्र चरणजीत सिंह मदान निवासी चंडीगढ़ मृत अवस्था में मिला। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बुधवार को शव को पोस्टमार्टम के भेजने के साथ ही परिजनों को सूचना दे दी गई है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी/चम्पावत। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने शनिवार (आज) वन विभाग के दो फॉरेस्ट गार्डों को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार फॉरेस्ट गार्डों की पहचान दीपक जोशी, पुत्र बसंत बल्लभ जोशी, निवासी ग्राम लटोली, जनपद […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। यहां एक तेज रफ्तार थार ने राहगीर को रौंद दिया।जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। यह भी पढ़ें 👉 सहेली से मिलने का बहाना बनाकर घर से निकली पत्नी को पति ने प्रेमी संग पकड़ा होटल से जानकारी के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। सरकारी राशन लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर है। जिन परिवारों ने अब तक अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें 1 नवंबर से राशन नहीं मिलेगा। सरकार ने राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और कालाबाजारी रोकने के उद्देश्य से यह सख्त कदम उठाया […]