चमोली। चमोली जिले के कर्णप्रयाग के पास सोनला क्षेत्र में तड़के राजस्थान से चारधाम यात्रा पर आए यात्रियों की कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 30 मीटर नीचे झाड़ियों में जा गिरी। दुर्घटना में वाहन में सवार पांच लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सुबह लगभग 4:15 बजे की बताई जा रही है। अंधेरा होने के कारण कार सड़क से नीचे गिरने के बाद झाड़ियों में उलटी फंसी रह गई जिसके चलते कार सवार सभी पांच लोग बाहर नहीं निकल सके। सूचना मिलते ही लंगासू पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस टीम ने कार तक पहुंचकर सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। कार बुरी तरह लॉक हो गई थी, जिससे यात्रियों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]