आम्रपाली में आयोजित “शेफ संवाद” : मुख्यमंत्री धामी ने कहा संवाद केवल भोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उत्तराखंड की संस्कृति, परंपरा और पहचान से जुड़ा है

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजनों, श्रीअन्न आधारित खानपान तथा इससे जुड़े रोजगार और पर्यटन की संभावनाओं पर सार्थक संवाद स्थापित करना उद्देश्य को लेकर आम्रपाली परिसर हल्द्वानी में “शेफ संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल माध्यम से सहभागिता की।इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से जुड़े युवा शेफ, होटल एवं पर्यटन क्षेत्र के विशेषज्ञ, शिक्षाविद् और छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार द्वारा सभी होटलों के मेन्यू में उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजनों को शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि मुख्यमंत्री आवास और विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों में भी अतिथियों को प्राथमिकता से उत्तराखंड का पारंपरिक भोजन परोसा जाता है, ताकि स्थानीय व्यंजनों को सम्मान और पहचान मिल सके।

युवा शेफों से संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के सभी शेफों को एक साझा मंच पर लाने की दिशा में पर्यटन विभाग को समग्र प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए जाएंगे। इससे शेफ समुदाय को एक अंब्रेला प्लेटफॉर्म के तहत जोड़ा जा सकेगा और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवसर मिलेंगे। पारंपरिक उत्तराखंडी व्यंजनों की शुद्धता, प्रमाणिकता और मानकीकरण पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस विषय को गंभीरता से ले रही है।पारंपरिक भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने और उसकी मौलिक पहचान को संरक्षित करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। कहा कि पर्यटन और कौशल विकास विभाग मिलकर युवाओं के लिए फूड स्टार्टअप, हॉस्पिटैलिटी और पर्यटन के क्षेत्र में नए अवसर सृजित कर रहे हैं। सरकार का लक्ष्य है कि युवा स्थानीय संसाधनों और पारंपरिक ज्ञान के आधार पर स्वरोजगार और उद्यमिता की ओर बढ़ें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह संवाद केवल भोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उत्तराखंड की संस्कृति, परंपरा और पहचान से जुड़ा हुआ है। आज का शेफ केवल रसोई तक सीमित नहीं, बल्कि वह संस्कृति का संवाहक, पर्यटन का ब्रांड एम्बेसडर और रोजगार सृजन का माध्यम बन चुका है। श्रीअन्न को उत्तराखंड के समग्र विकास का सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि मंडुवा, झंगोरा, कोदा और रामदाना जैसी फसलें कम पानी में उगने वाली, पोषक तत्वों से भरपूर और किसानों की आय बढ़ाने वाली हैं। ये फसलें उत्तराखंड की जलवायु और मिट्टी के अनुकूल हैं और गांव, किसान व समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत आज श्रीअन्न के क्षेत्र में विश्व का मार्गदर्शन कर रहा है। बदलती वैश्विक खाद्य प्राथमिकताओं के बीच फूड प्रोसेसिंग, हेल्थ फूड, होटल, कैफे, होम-स्टे और फूड स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों में युवाओं के लिए अपार संभावनाएं हैं। पलायन निवारण आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल के वर्षों में लगभग 44 प्रतिशत युवा उत्तराखंड लौटे हैं, जो राज्य में बढ़ते अवसरों का प्रमाण है। सरकार का संकल्प है कि उत्तराखंड का युवा नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बने।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने शेफ समुदाय से आह्वान किया कि वे सभी मिलकर उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजनों को “लोकल से ग्लोबल” बनाने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने विश्वास जताया कि “शेफ संवाद” से निकले विचार उत्तराखंड को पर्यटन, रोजगार और संस्कृति के क्षेत्र में नई पहचान देंगे।

इस अवसर पर विधायक बंशीधर भगत, आम्रपाली विश्वविद्यालय के  शेफ सहित देशभर से आए अनेक प्रतिष्ठित शेफ उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: “Chef Dialogue” held at Amrapali University: Chief Minister Dhami said the dialogue is not limited to food and identity of Uttarakhand but is connected to the culture CM Dhami said the Chef Dialogue is connected to the culture CM Dhami said the Chef Dialogue is not limited to food CM pushkar singh dhami Haldwani news Shri Anna-based “Chef Dialogue” program held at Amrapali University Haldwani campus traditions uttarakhand news आम्रपाली विश्वविद्यालय हल्द्वानी उत्तराखण्ड न्यूज परंपरा और पहचान से जुड़ा है सीएम धामी ने कहा शेफ उत्तराखंड की संस्कृति सीएम धामी ने कहा शेफ संवाद केवल भोजन तक सीमित नहीं है सीएम पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More