निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम कर रहे छत्तीसगढ़ के युवक और उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
देहरादून। देहरादून के धूलकोट स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम कर रहे छत्तीसगढ़ के युवक और उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दंपति के शव मजदूर आवास के पाइप में फंदे के सहारे लटके मिले। जान देने का कारण दोनों के बीच विवाद बताया जा रहा है। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि दोनों ने घर से भागकर करीब दस महीने पहले शादी की थी। पुलिस ने दोनों शव कब्जे लेकर मोर्चरी में रखवाए। दोनों के परिजनों को देहरादून बुलाया गया है।
 
प्रेमनगर थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम के जरिए यह सूचना मिली। कॉलर ने बताया कि धूलकोट में ग्राफिक एरा अस्पताल के निर्माणाधीन भवन में काम कर रहे इलेक्ट्रिशियन और उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर पहुंची तो भास्कर लाल उम्र 28 वर्ष पुत्र बाबूराम चंद्राकर निवासी कुआं, तहसील सहसपुर लोहारा, थाना पिपरिया, जिला कबीरधाम छत्तीसगढ़ और उसकी पत्नी जनिक गौड़ उम्र 26 वर्ष के शव मजदूर आवास की छत में लगे पाइप से लटके थे। वीडियोग्राफी के बीच पुलिस ने शवों को फंदे से उतारा। इस दौरान शुरुआती जांच में दोनों के आत्महत्या करने की बात सामने आई। पुलिस ने मौके से मृतकों के परिजनों को सूचना दी। उनके पहुंचने पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
 
प्रेमनगर थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि घटना के बाद मौके पर काम करने वाले अन्य मजदूरों से पूछताछ की गई। इस दौरान कई मजदूर भास्कर के मूल पते के आसपास के मिले। इनसे पूछताछ में पता लगा कि जनिक और भास्कर ने करीब दस महीने पहले भागकर शादी की। भास्कर इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। डेढ़ महीने पहले जनिक के साथ धूलकोट में इस निर्माणाधीन साइट पर पहुंचा। पत्नी भी काम में हाथ बंटाती। साथ में रहने वाले अन्य मजूदरों को दोनों के बीच झगड़ा होने का पता लगा। हर रोज सुबह भास्कर मोटर चलाकर निर्माणाधीन स्थल पर रखे टैंकों में पानी भारता था। सुबह जब उसने पानी नहीं भरा। फोन करने पर संपर्क नहीं हुआ। तलाश करते हुए लोग उसके निवास पर पहुंचे। वहां अंदर से कुंडी बंद थी। जब दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा तोड़ा तो दोनों लटके मिले।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A youth from Chhattisgarh and his wife working in a building under construction committed suicide by hanging themselves suicide news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More