मुख्य न्यायाधीश उत्तराखण्ड हाईकोर्ट ने तीन जजो को दिलाई पद और गोपनियता की शपथ

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय में आज दो अधिवक्ता और एक आर.जे.की शपथ के बाद न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी ने तीनों को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। नवनियुक्त न्यायाधीशों ने आज से ही न्यायालय की कमान संभाल ली है। 

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सहमति के बाद केंद्र सरकार के विशेष सचिव राजिंदर कश्यप की तरफ से 27 अप्रैल को जारी पत्र के अनुसार ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के दो अधिवक्ता और एक रजिस्ट्रार जर्नल को उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाने की सहमति दी थी। मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी, न्यायमूर्ति मंनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति शरद शर्मा, न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी और न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की मौजूदगी में वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश थपलियाल, पंकज पुरोहित और रजिस्ट्रार जर्नल विवेक शर्मा भारती को शपथ दिलाई। रजिस्ट्रार जर्नल के न्यायाधीश के रूप में एलोवेट होने के बाद मुख्य न्यायाधीश ने रजिस्ट्रार विजिलेंस अनुज कुमार सिंघल को रजिस्ट्रार जर्नल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। न्यायालय में कुल 11 जजों की स्ट्रेंथ है, जिसमें से न्यायालय में वर्तमान में केवल पांच न्यायाधीश ही उपलब्ध थे। आज तीन नए न्यायाधीशों के आने के बाद ये संख्या आठ तक पहुंच गई है। इसके बाद न्यायालय में लंबित मामलों की सुनवाई में कुछ तेजी आने की संभावना बढ़ गई है। इस मौके पर महाधिवक्ता एस.एन.बाबुलकर, चीफ स्टैंडिंग काउंसिल चंद्र शेखर जोशी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभाकर जोशी, महासचिव विकास बहुगुणा, बी.एन.मौलेखी, कुर्बान अली, राजकुमार सिंह वर्मा समेत सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे। जिलाधिकारी धिराज सिंह गर्भयाल और एस.एस.पी.पंकज भट्ट के साथ आला अधिकारियों ने भी शिरकत की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Chief Justice Uttarakhand High Court administered the oath of office and secrecy to three judges High court news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

विवाद के बाद खूनी वारदात : पत्नी की हत्या कर कमरे में बैठा रहा पति, मौके से गिरफ्तार   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   Bloody incident following a dispute: Husband kills wife and sits in the room; arrested at the scene   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। देहरादून के डालनवाला में पति ने चापड़ से कई वार कर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी कमरे में ही बैठा रहा। पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

एडवोकेट चंदन सिंह मेहता की दमदार पैरवी : पॉक्सो और मारपीट के आरोपों से भाई-बहन दोषमुक्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। एफआईआर संख्या 02/2023 से जुड़े पॉक्सो एवं मारपीट के मामले में अभियुक्त पक्ष की ओर से अधिवक्ता चंदन सिंह मेहता की प्रभावी पैरवी पर एफटीसी पॉक्सो एक्ट, नैनीताल के माननीय न्यायाधीश सुधीर तोमर, एचजेएस की अदालत ने सगे भाई-बहन को दोषमुक्त कर दिया।  […]

Read More
उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तराखंड के सदस्य की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण को लेकर अभिभावकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों को किया जागरूक   हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देशों के क्रम में बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण विषय पर महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन […]

Read More