2027 विधानसभा चुनावों में जीत की हैट्रिक के मंथन को देहरादून में आयोजित कार्यशाला का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
देहरादून। राजधानी में आज मुख्यमंत्री धामी ने  भाजपा की राज्य स्तरीय संगठनात्मक कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यशाला का मुख्य एजेंडा 2027 के विधानसभा चुनावों में जीत की हैट्रिक हासिल करना और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना है।
 
इस कार्यशाला में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष, राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह-प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजय समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए।
 
हाल ही में भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी ने चार्ज संभालने के बाद पार्टी कार्यालय में जीत की हैट्रिक का संकल्प लिया था। नई टीम में प्रदेश महामंत्री के रूप में कुंदन परिहार और तरुण बंसल को जगह दी गई है, वहीं पहली बार महिला महामंत्री के रूप में दीप्ति भारद्वाज को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश कार्यालय सचिव का दायित्व जगमोहन सिंह रावत ने संभाला है।
 
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि एक दिवसीय कार्यशाला का फोकस बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना और ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में नई जनप्रतिनिधियों की टीम का बूथों पर उपयोग करना है। साथ ही सरकार की उपलब्धियों को अधिक प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाने और संगठन के सभी मोर्चों की इकाइयों के गठन पर भी चर्चा की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 2027 assembly elections 2027 विधानसभा चुनाव bjp news brainstorming on a hat-trick of victories Chief Minister Dhami inaugurated a workshop in Dehradun to brainstorm on a hat-trick of victories in the 2027 assembly elections. Uttarakhand News Chief Minister Dhami inaugurated.   उत्तराखण्ड न्यूज dehradun news workshop held in Dehradun जीत की हैट्रिक का मंथन देहरादून न्यूज देहरादून में आयोजित कार्यशाला भाजपा न्यूज मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More