मुख्यमंत्री धामी ने गुरुद्वारे में माथा टेक गुरु गोविंद सिंह जी एवं उनके चारों साहिबजादों की महान शहादत को किया नमन 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। दो दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला मुख्यालय के मल्लीताल स्थित गुरुद्वारे में पहुंचकर माथा टेका। इस अवसर पर उन्होंने वीर बाल दिवस के मौके पर दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह जी तथा उनके चारों साहिबजादों बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की महान शहादत को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादों का बलिदान न केवल भारत, बल्कि विश्व इतिहास में साहस, धर्मनिष्ठा और त्याग का एक अद्वितीय उदाहरण है। अल्पायु में धर्म, सत्य और न्याय की रक्षा के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साहिबजादों की शहादत के सम्मान में वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा, उनके बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि है।यह निर्णय आने वाली पीढ़ियों तक साहिबजादों के शौर्य, पराक्रम और बलिदान की गाथाओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कहा कि वीर साहिबजादों का त्याग युवाओं में साहस, राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को मजबूत करता है तथा समाज को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

इस अवसर पर विधायक नैनीताल सरिता आर्या, दायित्वधारी डॉ अनिल कपूर डब्बू, नवीन वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार जोगेंदर सिंह आनंद, सचिव अमरप्रीत सिंह नोनू सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। साथ ही आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: and paying homage to their great martyrdom bowing before Guru Gobind Singh Ji and his four sons Chief Minister Dhami paid his respects at the Gurdwara Chief Minister Pushkar Singh Dhami visited the Gurdwara and offered prayers. Chief Minister Dhami paid homage to Guru Gobind Singh Ji and his four sons commemorating their great sacrifice nainital news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज नैनीताल न्यूज मुख्यमंत्री धामी ने गुरु गोविंद सिंह जी एवं उनके चारों साहिबजादों की महान शहादत को किया नमन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More