मुख्यमंत्री धामी ने एफटीआई परिसर में वृक्षारोपण कर दिया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का सशक्त संदेश

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हल्द्वानी स्थित एफटीआई परिसर में वृक्षारोपण कर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का सशक्त संदेश दिया। यह अभियान सिर्फ एक पर्यावरणीय पहल नहीं, बल्कि मातृत्व और प्रकृति के प्रति आभार प्रकट करने का एक भावनात्मक और सामाजिक संकल्प है। सीएम धामी ने पौधारोपण कर प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे इस अभियान से जुड़कर प्रकृति संरक्षण की इस मुहिम को जनआंदोलन बनाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से शुरू हुआ और इसका उद्देश्य केवल वृक्षारोपण नहीं, बल्कि मातृत्व के सम्मान और पर्यावरण के संरक्षण को जोड़ना है। प्रदेश में यह अभियान हरेला पर्व के दिन से प्रारंभ हुआ और पहले ही दिन 8,13,000 से अधिक लोगों द्वारा पौधारोपण किया जाना इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश की जनता इस अभियान के प्रति कितनी सजग और जागरूक है। कहा “प्रकृति संरक्षण हमारा संकल्प है और सावन का यह पवित्र महीना इस अभियान को अपनाने का श्रेष्ठ समय है।”उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि कम से कम एक पौधा अपनी माँ के नाम अवश्य लगाएं।

यह भी पढ़ें 👉  ईश्वर कृपा से जो भी मिला है उसका सदुपयोग करें - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में हाल ही में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं, इसके लिए राज्य सरकार ने तत्परता से ठोस कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों की भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक और पार्किंग प्रबंधन, सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जा रही है। भविष्य में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी और इसके लिए मंदिर परिसरों में केयरिंग कैपेसिटी के अनुरूप ही प्रवेश की अनुमति होगी।

यह भी पढ़ें 👉  देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

मुख्यमंत्री ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में जनता की उत्साहजनक भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि गांवों की सरकार चुनने के लिए मतदाताओं ने लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में बेहतरीन उदाहरण पेश किया है।मतदान प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि जनता की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विश्वास और जागरूकता को दर्शाती है।शहरी विकास में बाधक बने अवैध अतिक्रमण पर मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह कदम विकास परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूरा करने और सार्वजनिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए जरूरी है।यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, प्रशासनिक मशीनरी को इसके लिए पूर्ण स्वतंत्रता दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बदले की भावना से वैर, क्षमा से प्रेम बढ़ता है - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

इस अवसर पर विधायक बंशीधर भगत, दर्जा मंत्री दिनेश आर्य, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, डॉ. जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला, डीआईजी रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनामिका, एसएसपी पीएन मीणा, एफटीआई निदेशक तेजस्विनी अरविंद पाटिल और डीएफओ अभिलाषा सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का दिया सशक्त संदेश Chief Minister Dhami planted trees in the FTI campus gave a strong message of 'One tree in the name of mother' campaign Haldwani news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज मुख्यमंत्री धामी ने एफटीआई परिसर में किया वृक्षारोपण हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More