देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंगलवार को दिल्ली रवाना होने के साथ ही सियासी हलकों में कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं बढ़ गईं। संभावना है कि मुख्यमंत्री दिल्ली में पार्टी हाईकमान के साथ संभावित मंत्रियों के नाम को लेकर विचार-विमर्श कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री धामी मंगलवार को अपने परिवार के साथ दिल्ली गए है। फिलहाल उनका गुरुवार को देहरादून वापसी का कार्यक्रम है। माना जा रहा है कि अपने दिल्ली दौरे के दौरान सीएम कैबिनेट विस्तार को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व पार्टी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं। उधर संसद सत्र चलने के कारण उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट पहले से ही दिल्ली में हैं। दरअसल उत्तराखंड विधानसभा में बजट सत्र के दौरान विवादित टिप्पणी के चलते संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को इस्तीफा देना पड़ा था। ऐसे में धामी कैबिनेट में खाली चल रहे पदों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। प्राप्त सूत्रों के अनुसार मार्च-अप्रैल में धामी कैबिनेट का विस्तार किया जा सकता है। चर्चा यह भी कि नए चेहरों के ऐलान के साथ एक-दो मंत्रियों को जिम्मेदारी से मुक्त भी किया जा सकता है। ऐसे में कुछ मंत्रियों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। कई मंत्री और विधायक भी दिल्ली में इस बीच उत्तराखंड के कई मंत्री और विधायकों के भी दिल्ली पहुंचने की चर्चाएं हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि उक्त सभी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे के शादी समारोह में शामिल होने गए हैं।
ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। हरिद्वार के थाना सदर बाजार क्षेत्र में बीते सप्ताह कोर्ट रोड पुल फुटपाथ से चोरी हुआ एक वर्षीय बच्चा पुलिस को मिल गया है। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक चिकित्सक और उसका बेटा भी शामिल है। बच्चे को उत्तराखंड […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगण, विधायकगण, भारतीय प्रशासनिक सेवा , पुलिस तथा वानिकी सेवाओं के अधिकारीगणों और प्रदेशभर से आए लोगों ने भेंट कर दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें 👉 लक्सर कोतवाली क्षेत्र में ईंट भट्टे […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। दीपावली के मौके पर हल्द्वानी नगर निगम ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए एक अहम घोषणा की है। अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण से शहर को निजात दिलाने के लिए अब नगर निगम प्राइवेट वेंडिंग जोन स्थापित करेगा। यह जानकारी मेयर गजराज बिष्ट ने दी। […]