पेपर लीक प्रकरण ! आंदोलन के बीच युवाओं से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, सीबीआई जांच की संस्तुति के साथ ही छात्रों पर लगे मुकदमे वापस करने का दिया आश्वासन 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले में चल रहे आंदोलन के बीच आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवाओं के बीच पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सीबीआई जांच की संस्तुति की।

इससे पहले जिलाधिकारी सविन बंसल और एसएसपी अजय सिंह ने युवाओं से बात की थी। इसके बाद आला अधिकारी भी युवाओं से बात करने पहुंचे थे। लेकिन युवा सीबीआई जांच की मांग पर अड़े थे। आठवें दिन आखिरकार सीएम धामी मौके पर पहुंचे और परीक्षा मामले में चल रही हर कार्रवाई के बारे में युवाओं को बताया है। सीएम ने युवाओं की मांग पर हामी भरी। मुख्यमंत्री ने धरना दे रहे युवाओं को सीबीआई जांच के लिए लिखकर संस्तुति दी है। उन्होंने युवाओं से कहा कि परीक्षा देने वाले छात्रों पर जो भी मुकदमे हैं वो वापस लिए जाएंगे। इसके लिए उन्हें नाम की लिस्ट देदी जाए।

यह भी पढ़ें 👉  पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पेपर लीक मामले को लेकर पिछले आठ दिनों से प्रदर्शन कर रहे युवाओं से मिलने के लिए देहरादून के परेड ग्राउंड पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पेपर लीक केस को लेकर छात्रों की ओर से सीबीआई जांच की मांग उठी। पुष्कर सिंह धामी ने तुरंत इस मांग को मानते हुए कहा कि आप सभी चाहते हैं कि इसकी जांच सीबीआई करे। इसलिए मैं आप सभी से यह कह रहा हूं ताकि आपके मन में कोई संदेह न रहे कि हम सीबीआई जांच की सिफारिश करते हैं। एसआईटी (विशेष जांच दल) की जांच पिछले कुछ दिनों से चल रही है। आपने यह भी देखा है कि सभी तथ्य हर जगह से जुटाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के परेड ग्राउंड पहुंचने पर उत्तराखंड बेरोजगार संगठन के अध्यक्ष राम कंडवाल और उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के अध्यक्ष बाॅबी पंवार ने छात्र युवाओं की मांगों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा निरस्त करने के संबंध में एसआईटी और आयोग की रिपोर्ट मिलने के बाद फैसला लिया जाएगा। इससे पहले सीएम ने इस मामले पर कहा था कि युवाओं के साथ कोई अन्याय नहीं होगा और उनकी सरकार UKSSSC पेपर लीक मामले में किसी भी जांच के लिए तैयार है। 

यह भी पढ़ें 👉  10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

देहरादून में विधानसभा परिसर में मीडिया से भी बात करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “विधानसभा और सचिवालय जनता से मिलने और रोजमर्रा के काम निपटाने की जगहें हैं। इसलिए मैं विधानसभा के साथ-साथ सचिवालय भी जाता हूं, ताकि जनता से मिल सकूं और यहां से सरकारी काम देख सकूं। हमने स्पष्ट किया है कि युवाओं के अधिकारों, योग्यता, प्रतिभा और क्षमता के साथ कोई अन्याय नहीं होना चाहिए। भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार नहीं होना चाहिए। अगर कोई सवाल है, तो हमने कहा है कि छात्र जिस तरह की भी जांच चाहते हैं, हम उसे कराने के लिए तैयार हैं।” उन्होंने आगे कहा, “आगे कई परीक्षाएं हैं। सभी को अपनी तैयारी करनी चाहिए…”

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: and assured them that the cases against the students would be withdrawn and assured them that the cases against the students would be withdrawn. Uttarakhand News Dehradun News. Chief Minister Dhami met with the protesting youth Paper leak case! Chief Minister Dhami met with the protesting youth amid the protests recommended a CBI investigation आंदोलनकारी युवाओं से मिले मुख्यमंत्री धामी उत्तराखण्ड न्यूज छात्रों पर लगे मुकदमे वापस करने आश्वासन देहरादून न्यूज सीबीआई जांच की दी संस्तुति

More Stories

उत्तराखण्ड

इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    कनखल में कुत्ते की वफादारी का VIDEO हुआ वायरल, हमलावर कुत्ते से भिड़कर बचाया परिचित को   खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जहां आज इंसान कई बार अपनों के प्रति भी ईमानदारी और वफादारी भूल जाता है, वहीं एक बेजुबान ने इंसानियत और […]

Read More
उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More
उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More