मुख्यमंत्री ने रामनगर श्री हनुमान धाम पहुंच दिए धार्मिक पर्यटन और विकास के लिए नए संकेत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रामनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर रामनगर के छोई स्थित श्री हनुमान धाम पहुंचकर विधिवत दर्शन-पूजन किया और भंडारा कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे और पूरा धाम भक्ति, आस्था और उत्साह से सराबोर रहा।

इस मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हनुमान जन्मोत्सव जैसे पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि बजरंगबली की कृपा के बिना कोई भी उनके दरबार तकनहीं पहुंच सकता और इस बार अचानक कार्यक्रम तय होना उनके लिए विशेष आनंद और आशीर्वाद का अवसर बना। धामी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कई बार उन्होंने हनुमान धाम आने का प्रयास किया लेकिन कार्यक्रम नहीं बन पाया। इस बार बजरंगबली की कृपा से दर्शन का अवसर मिला और उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

मुख्यमंत्री ने देश के प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और केदारनाथ-बद्रीनाथ धामों में व्यापक विकास कार्य से उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान और मजबूत हुई है। कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता यहां की आस्था और सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा है। इसी उद्देश्य से राज्य में सख्त कानून लागू किए जा रहे हैं और धार्मिक सौहार्द बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है, जहां समान नागरिक संहिता लागू की गई है जो पूरे देश के लिए उदाहरण है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है, और सभी के सहयोग एवं आशीर्वाद से यह सपना अवश्य पूरा होगा। उन्होंने राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और आधारभूत संरचना विकास के कार्यों का भी उल्लेख किया, जिससे तीर्थयात्रियों की संख्या हर साल लगातार बढ़ रही है। जानकारी दी कि वर्ष 2027 में प्रस्तावित कुंभ मेला की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। शीतकालीन यात्रा भी लगातार जारी है, और अब तक लगभग एक लाख साठ हजार श्रद्धालु विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि शीतकाल में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं, जो राज्य में धार्मिक पर्यटन के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

अंत में मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “बजरंगबली की कृपा हम सभी पर बनी रहे और उत्तराखंड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।”

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट, महापौर हल्द्वानी गजराज बिष्ट,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री डॉ अनिल कपूर डब्बू, कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और श्री हनुमान धाम ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Chief Minister Pushkar Singh Dhami ramnagar news the Chief Minister gave new indications for religious tourism and development The Chief Minister reached Ramnagar Shri Hanuman Dham and gave new indications for religious tourism and development the Chief Minister reached Ramnagar Shri Hanuman Dham and participated in the Bhandara program along with darshan-puja uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज मुख्यमंत्री ने दिए धार्मिक पर्यटन और विकास के लिए नए संकेत मुख्यमंत्री ने रामनगर श्री हनुमान धाम पहुंच दर्शन-पूजन के साथ भंडारा कार्यक्रम में करी सहभागिता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रामनगर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से […]

Read More