देहरादून। शनिवार (आज) बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल, परेड ग्राउंड, देहरादून में उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित 10वीं अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता – 2025 का मुख्यमंत्री ने शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर उन्होंने स्वयं बैडमिंटन खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।प्रतियोगिता में राज्य के 42 विभागों के कर्मचारी और अधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि शासकीय कार्यों की व्यस्तता के बीच कार्मिकों द्वारा खेल गतिविधियाँ अपनाना आवश्यक है। खेल जीवन में अनुशासन लाते हैं, तनाव कम करते हैं और शरीर को स्वस्थ रखते हैं।निरोगी रहना मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय खेलों से खेल अवसंरचना और सुविधाओं में विस्तार हुआ है, जिससे युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं।
बैडमिंटन क्लब के अध्यक्ष हीरा सिंह बसेड़ा ने कहा कि राज्य में खेल सुविधाओं का तेजी से विकास हो रहा है और खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में विधायक खजान दास, प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और खिलाड़ी उपस्थित रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]