मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के आवास पहुंच करी श्रद्धांजलि अर्पित 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता 

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार (आज) देहरादून स्थित बसंत विहार में पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ दौरे से लौटने के तुरंत बाद सीधे उनके निवास पहुंचे और दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी का जीवन अनुशासन, राष्ट्रसेवा, ईमानदारी और जनकल्याण के प्रति समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण रहा है। उन्होंने कहा कि सेना में उत्कृष्ट सेवाएं देने के बाद राजनीति और सार्वजनिक जीवन में भी उन्होंने उच्च आदर्श स्थापित किए।

सीएम ने आगे कहा उत्तराखंड के विकास, सुशासन और पारदर्शी प्रशासन की मजबूत नींव रखने में खंडूरी जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके कार्यकाल में लिए गए कई निर्णय आज भी राज्य के लिए लाभकारी साबित हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनकी पुत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी सहित परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में परिवार को धैर्य व संबल प्रदान करनेकी कामना की। उन्होंने कहा कि यह क्षति केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड और देश के लिए अपूरणीय है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से परिजनों और समर्थकों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की कामना की।इस दौरान कई जनप्रतिनिधि,वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: and paid homage to him. Chief Minister Pushkar Singh Dhami visited the residence of the late former Chief Minister Major General Bhuwan Chandra Khanduri Dehradun News) Chief Minister Pushkar Singh Dhami arrived at the residence of the late former Chief Minister Major General Bhuwan Chandra Khanduri to pay his tribues uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More