महंगाई भत्ते की फाइल पर मुख्यमंत्री का अनुमोदन, राज्य स्थापना दिवस के आसपास दे सकते है डीए की सौगात 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महंगाई भत्ते (डीए) की फाइल पर अपना अनुमोदन दे दिया है। राज्य के करीब तीन लाख कर्मचारी व पेंशनरों की डीए पर नजर लगी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारी, कर्मचारी व शिक्षक समन्वय समिति की बैठक में डीए देने की घोषणा की थी। सचिव वित्त दिलीप जावलकर ने फाइल पर अनुमोदन मिलने की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें 👉  पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

बता दें कि प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य कर्मचारियों को चार प्रतिशत महंगाई भत्ता दिए जाने पर सहमति हो गई थी। कैबिनेट ने मुख्यमंत्री को फैसला लेने के लिए अधिकृत किया था। माना जा रहा था कि राज्य स्थापना दिवस के आसपास मुख्यमंत्री डीए की सौगात दे सकते हैं। शनिवार को उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के पदाधिकारियों के साथ वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने डीए की घोषणा कर दी थी। सोमवार को उन्होंने डीए की फाइल पर अनुमोदन दे दिया। अनुमोदन की फाइल अब प्रक्रिया में है। मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश होने की वजह से बुधवार को डीए का आदेश हो सकता है। वित्त विभाग ने महंगाई भत्ते पर खर्च होने वाली धनराशि की व्यवस्था कर ली है। डीए पर हर माह 42 से 45 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है। चार फीसदी डीए मिलने से राज्य कर्मचारियों को उनकी श्रेणी के हिसाब से 550 से लेकर 10 हजार रुपये तक की वेतन बढ़ोतरी का लाभ मिल सकता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Chief Minister's approval on dearness allowance file CM Dhami news DA can be given around the state foundation day dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More