अतिक्रमण की जद में आई बस्ती को बचाने अब बच्चे आए आगे, बुद्धपार्क में पहुंच किया “बाल सत्याग्रह” शुरु  

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। अतिक्रमण की जद में आ रहे बनभूलपुरा की जनता ने अब बस्ती बचाने के लिए बाल सत्याग्रह शुरू कर दिया है। जिसके तहत सोमवार को बस्ती बचाओ संघर्ष समिति की अगुवाई में गफूर बस्ती और ढोलक बस्ती के परिवार अपने बच्चों के साथ बुद्धपार्क पहुंचे और घरों को टूटने से बचाने के लिए धरना दिया। 


बाल सत्याग्रह को विभिन्न संगठनों ने भी अपना समर्थन दिया। बाल सत्याग्रह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर रेलवे प्रशासन घरों, स्कूलों और स्कूल आदि तोड़ना चाहता है। 2017 में मांगी गई सूचना के तहत रेलवे ने यह स्वीकार किया था कि उसके पास जमीन का मालिकाना हक नहीं है। अब ऐसे में सवाल उठना जायज है कि जब जमीन पर रेलवे का मालिकाना हक ही नहीं है तो अब वह इसी जमीन पर अवैध् कब्जा क्यों बता रहा है। लोग यहां पर कई दशकों से निवास कर रहे हैं। सरकार की ओर से उन्हें कई सुविधाएं दी गई है, अब सरकारी योजनाओं को दरकिनार कर उन्हें उजाड़ने की साजिश रची जा रही है। घर स्कूल कॉलेज अगर टूट जाएंगे तो हम कहां जाएंगे। इस संबंध् में सरकार को भी संज्ञान लेना चाहिए और यहां पर बसे हुए लोगों को न्याय दिलाने का काम करना चाहिए। वक्ताओं का कहना था कि सरकार का काम लोगों को बसाना है ना कि उन्हें बेघर करना। रेलवे प्रशासन द्वारा बनभूलपुरा में जिस तरह से घरों को तोड़ने की तैयारी की जा रही है वह गैर कानूनी है। बनभूलपुरा क्षेत्र में कई शिक्षण संस्थाएं हैं, अस्पताल हैं और कई धार्मिक स्थल हैं, लेकिन इन पर अब बुलडोजर चलाने की तैयारी की जा रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 


बाल सत्याग्रह कार्यक्रम को पछास, प्रगतिशील महिला मंच समेत कई संगठनों ने भी अपना समर्थन दिया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 7 के अनुराग व कक्षा 12 की आलिया ने किया। इस मौके पर टीआर पांडे, महेश, रजनी जोशी, जमील कुरैशी, रफीक, प्रकाश, नसीम, शहजाद, खलील सिद्दीकी, अल्तमस, आलिया, परवीन, आफताब, शाहनाज, चंदन, शेखर, रहीस, इंक्लाबी मजदूर केंद्र के दिनेश भट्ट, शहनाज, अफ़सरी, आरती, खात्मा, फरजाना, नाजमा, मिराज, निशा, अमीना, साबरा, रईस अहमद, इन्द्रानगर जन विकास समिति के तस्लीम अंसारी, रियासत, उमेश आदि ने भागीदारी की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More