शैमफोर्ड स्कूल में बच्चों ने हर्षोल्लास से मनाई होली

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी। शैमफोर्ड स्कूल में आज रंगों का त्योहार होली बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय प्रांगण में रंग-बिरंगे परिधानों में सजे नन्हें-मुन्ने बच्चों ने होली खेलकर सभी का मन मोह लिया। स्कूल के बच्चों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर और अबीर गुलाल उड़ाकर होली मनाई। 
 
इस दौरान विद्यालय की अध्यापिकाओं ने बच्चों के साथ होली के उत्सव का भरपूर आनंद लिया। विद्यालय के चेयरमैन दया सागर बिष्ट ने कहा कि रंगों का त्यौहार होली हर्षोल्लास एवं सामाजिक समन्वय का त्यौहार है। यह सभी को आपसी द्वेष भाव को मिटाकर गले लगाने की परंपरा को प्रदर्शित करता है। उन्होंने बच्चों को त्योहार की सांस्कृतिक विरासत और भाईचारे का संदेश समझाया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर रंगों और खुशियों से सराबोर हो गया। विद्यालय के चेयरमैन दया सागर बिष्ट, डायरेक्टर राजेश बिष्ट, अकादमिक डायरेक्टर अंजू भट्ट एवं प्रधानचार्या संतोष पांडे  ने सभी बच्चों को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी तथा सभी को सुरक्षित और खुशहाल होली मनाने का संदेश दिया।
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Children celebrated Holi with great joy Children celebrated Holi with great joy in Shamford School Haldwani news Shamford school haldwani uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More