दून पब्लिक स्कूल के बच्चों ने गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु सिंह सभा के दर्शन कर जाना सिख धर्म का इतिहास 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी। दून पब्लिक स्कूल के 160 विद्यार्थी शनिवार (आज) गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु सिंह सभा में दर्शन कर सिख धर्म के इतिहास से अवगत हुए। इस दौरान गुरमत कीर्तन गुरबाणी गायन व सिख इतिहास की कथा विचार भी की गई।
 
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मंच संचालक अमरजीत सिंह आनंद ने गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी सिख धर्म के दसवें गुरु थे। उनका जन्म 22 दिसंबर 1666 को पटना, बिहार में हुआ था। उनके पिता गुरु तेग बहादुर जी की शहादत के बाद, उन्होंने सिख धर्म की रक्षा और प्रचार के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की, जिसने सिख धर्म को एक नई दिशा दी। उन्होंने सिखों को शौर्य, साहस और न्याय के लिए प्रेरित किया। उनके जीवन और शिक्षाओं से विद्यार्थी  साहस और शौर्य, न्याय और समानता, धर्म और संस्कृति की रक्षा एवं नेतृत्व और प्रबंधन सीख सकते हैं।
 
गुरु गोविंद सिंह जी का जीवन हमें सिखाता है कि सच्ची निष्ठा, साहस और न्याय के साथ हम अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। अंत में गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथि सिंह द्वारा बच्चों के भविष्य की सफलता की अरदास कर समापन किया इस उपरांत विद्यार्थियों ने लंगर भी ग्रहण किया बच्चों के साथ 30 शिक्षक व शिक्षिका भी उपस्थित रही। दून पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल जयश्री तिवारी ने समूह सिख समाज व गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने उनको स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रबंधक कमेटी के मुख्य सेवादार वीरेंद्र सिंह चड्ढा, महासचिव कवलजीत सिंह उप्पल, प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा, अमन आनंद, मनलीन कोहली, जसवीर सिंह गोल्डी अमरजीत सिंह बंटी आनंद आदि लोग उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Children of Doon Public School visited Gurudwara Sahib Shri Guru Singh Sabha and learnt about the history of Sikhism Gurudwara Sahib Shri Guru Singh Sabha Haldwani news Students of Doon Public School uttarakhand news visited Gurudwara Sahib Shri Guru Singh Sabha and learnt about the history of Sikhism उत्तराखण्ड न्यूज गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु सिंह सभा दर्शन कर जाना सिख धर्म का इतिहास दून पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More