बच्चों का झगड़ा बना तनाव का कारण, दो युवतियों सहित चार लोग हुए को घायल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

काशीपुर। बच्चों के खेलने को लेकर हुए झगड़े में एक विशेष समुदाय के लोगों ने घर में घुसकर तांडव मचाते हुए लाठी-डंडों व अवैध असलहों से मारपीट कर एक परिवार की दो युवतियों सहित चार लोगों को घायल कर दिया। घायलों में एक युवती की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तराखंड के सदस्य की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन 

मौहल्ला कटरामालियान निवासी चंद्र प्रकाश कारीगर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके बच्चों व मंझरा क्षेत्र में रहने वाले समुदाय विशेष के कुछ बच्चों में बीती शाम पार्क में खेलने को लेकर झगड़ा हो गया था। रात करीब साढ़े नौ बजे लाठी डंडों व अवैध हथियारों से लैस दो दर्जन से अधिक विशेष समुदाय के लोग चंद्र प्रकाश कारीगर के घर में घुस गये। घर में मौजूद चंद्र प्रकाश कारीगर तथा उसके पुत्र/पुत्री पर हमला कर दिया। जिसमें उसकी पुत्री काजल की हालत गंभीर देखते हुए उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इतनी बड़ी तदाद में इकट्ठा होकर घर में घुसे लोगों द्वारा मचाये गया तांडव की वजह से मौहल्ले के लोग खौफजदा हैं। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Children's quarrel became the cause of tension crime news four people including two girls were injured kashipur news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एडवोकेट चंदन सिंह मेहता की दमदार पैरवी : पॉक्सो और मारपीट के आरोपों से भाई-बहन दोषमुक्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। एफआईआर संख्या 02/2023 से जुड़े पॉक्सो एवं मारपीट के मामले में अभियुक्त पक्ष की ओर से अधिवक्ता चंदन सिंह मेहता की प्रभावी पैरवी पर एफटीसी पॉक्सो एक्ट, नैनीताल के माननीय न्यायाधीश सुधीर तोमर, एचजेएस की अदालत ने सगे भाई-बहन को दोषमुक्त कर दिया।  […]

Read More
उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तराखंड के सदस्य की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण को लेकर अभिभावकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों को किया जागरूक   हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देशों के क्रम में बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण विषय पर महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस पर नशा माफिया पर मेहरबानी के आरोप में कांग्रेस ने फूंका पुलिस प्रशासन का पुतला 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में कथित अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ लंबे समय से आवाज उठा रहे सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के विरोध में आज जिला-महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बुद्ध पार्क, हल्द्वानी में पुलिस प्रशासन का पुतला दहन किया […]

Read More