चित्रशिला धाम होगा मानसखंड कॉरीडोर में सम्मिलित, पर्यटन मंत्री महाराज ने विभागीय सचिव को दिए त्वरित कार्यवाही के आदेश 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून/नैनीताल। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने नैनीताल जनपद स्थित पौराणिक स्थल चित्रशिला धाम को मानसखंड कॉरीडोर में सम्मिलित करने पर सहमति दे दी है। धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस पावन स्थल के जीर्णोद्धार के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी के प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभानन्द जोशी द्धारा किए अनुरोध को स्वीकार करते हुए महाराज ने विभागीय सचिव को त्वरित कार्यवाही के आदेश दे दिये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आंतरिक स्वतंत्रता और ब्रह्मज्ञान के संदेश संग मुक्ति पर्व का भव्य आयोजन  

प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा नेता कौस्तुभानन्द जोशी ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए बताया कि गार्गी तट स्थित चित्रशिला धाम मार्कन्डे ऋषि व गर्ग ऋषि की तपस्थली है, जिसका वर्णन स्कन्द पुराण में भी किया गया है। पौराणिक तथ्यों के आधार पर स्वयं भगवान विश्वकर्मा द्धारा निर्मित इस धाम पर सदियों से मकर संक्रांति के अवसर पर गंगा स्नान का मेला आयोजित होता आ रहा है। उन्होने अफसोस जताते हुए कहा कि यह स्थान आज मात्र शमशान घाट बनकर रह गया है। लिहाजा स्थानीय लोगों मांग के अनुसार इस पावन क्षेत्र को मानसखण्ड कॉरीडोर में सम्मिलित किया जाए। जिस पर पर्यटन मंत्री महाराज ने इस पवित्र स्थल के महत्व व स्थानीय जनता की मांग को स्वीकार करते हुए तत्काल पर्यटन सचिव से इस विषय पर कार्यवाही के निर्देश दिये हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Chitrashila Dham will be included in Manaskhand corridor dehradun news Haldwani news nainital news Tourism Minister Mahara ordered the Departmental Secretary to take prompt action Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More