स्वयं को विदेशी बताकर महिला ने सोशल मीडिया फ्रेंड से की 6.15लाख की ठगी, तहरीर पर पुलिस ने की जीरो एफआईआर दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। महिला ने खुद को विदेशी बताकर सोशल मीडिया पर पहले तो एक व्यक्ति से दोस्ती की उसके बाद कस्टम डयूटी भरने का झांसा देकर 6.15 लाख की ठगी कर ली। महिला ने भारत में कृषि और रियल एस्टेट में निवेश किए जाने की इच्छा जताई। युवक ने उसका साथ देने की बात कही। कुछ दिनों के बाद भारत आने के नाम पर महिला ने युवक को ठगी का शिकार बना लिया।धोखाधड़ी का व्यक्ति द्वारा साइबर क्राइम मुख्यालय देहरादून को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग पर कोतवाली मंगलौर में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रफ्तार का कहर : दो महिलाओं को कार ने कुचला, गर्भवती महिला की मौत दूसरी घायल 

कोतवाली क्षेत्र के गायत्री एंक्लेव निवासी राजेंद्र कुमार चौधरी ने साइबर क्राइम मुख्यालय देहरादून को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह सोशल मीडिया चलाते हैं। मई में खुद को कनाडा की रोजी वाइट बताने वाली महिला की ओर से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। दोनों में चैटिंग होने लगी। पीड़ित ने महिला को अपना नंबर भी दे दिया। महिला ने कहा कि भारत की आर्थिक स्थिति बेहतर है। वह भारत में रियल स्टेट और कृषि के क्षेत्र में निवेश करना चाहती है। महिला ने युवक से इस काम में मदद मांगी। युवक ने हामी भर दी। कुछ दिनों के बाद ही महिला ने युवक को बताया कि उसका भारत आने के लिए टिकट कंफर्म हो गया है। उसने अपना टिकट भी व्हाट्सएप पर शेयर किया। 25 मई को उसके पास एक फोन कॉल आई। महिला ने बताया कि वह दिल्ली आ गई है। बताया कि उसे सीमा शुल्क, कस्टम जांच आदि में कुछ रुपयों की जरूरत है। उसने युवक से 6.15 लाख रुपये अपने खातों में डलवा लिए। उसके बाद महिला से संपर्क नहीं हो पाया। एसएसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि इस संबंध में फिलहाल जीरो एफआईआर दर्ज की गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हॉस्टल और पीजी की आड़ में मनमानी पर देर रात दून पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, चार संदिग्ध पुलिस हिरासत में 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Claiming herself to be a foreigner haridwar news police registered zero FIR on Tahrir the woman cheated a social media friend of 6.15 lakhs Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बिंदुखत्ता में आयोजित अखिल भारतीय किसान महासभा के सम्मेलन में हुआ किसान परिषद और किसान कमेटी का गठन, विमला पाल रौथाण अध्यक्ष और किशन बघरी चुने गए सचिव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    लालकुआं। बिंदुखत्ता में रविवार (आज) अखिल भारतीय किसान महासभा के सम्मेलन के साथ ही बिंदुखत्ता की किसान परिषद और किसान कमेटी का गठन किया गया,  जिसमें विमला पाल रौथाण को अध्यक्ष और किशन बघरी को सचिव चुना गया।   सम्मेलन का उद्घाटन करते […]

Read More
उत्तराखण्ड

दोस्त के ऑफिस में विवाद के बाद युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां रायपुर क्षेत्र में देर रात दोस्त के कार्यालय में किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक की मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद  मौके पर मौजूद दोस्त ही घायल युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर […]

Read More
उत्तराखण्ड

गंगोत्री हाईवे : ब्रेक फेल होते ही सड़क पर पलटा टेंपो ट्रैवल्स, बड़ा हादसा टला  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  उत्तरकाशी। यहां गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनगाड के पास रविवार (आज) राजस्थान के यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवल्स अचानक ब्रेक फेल होने के बाद सड़क पर पलट गया। हादसे के दौरान यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।दुर्घटना मेंकुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि सभी यात्रियों के […]

Read More