सहपाठी छात्र ने किया छात्रा के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तलाश  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। यहां कनखल थाना क्षेत्र में एक पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा से रेप का मामला सामने आ रहा है। आरोप है कि छात्र ने छात्रा को होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति द्वारा थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि उनकी पुत्री कक्षा-12 में पढ़ती है। कक्षा में ही पढ़ने वाले युवक से उसकी दोस्ती हो गई थी। बुधवार को युवक ने बेटी को बहला-फुसलाकर नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक होटल में ले जाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। और विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए किसी को कुछ भी न बताने की धमकी दी। बेटी किसी तरह घर पहुंची जहां उसकी हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराये जाने पर घटना की जानकारी उन्हें पता चल पाई। इसके बाद पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने तुरंत आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। छात्रा के बालिग या नाबालिग होने की जानकारी भी पुलिस जुटा रही है। जगजीतपुर चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि आरोपी छात्र की तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Classmate raped girl student haridwar news police registered case and started search Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार पति काठगोदाम से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। नैनीताल के थाना खनस्यूं पुलिस ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।   पुलिस ने बताया कि बीते […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद: राज्यपाल से मिली कांग्रेस, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी।रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद कथित मंच शुद्धिकरण का मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। देशभर में विरोध और संसद में मामला उठाए जाने के बाद सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव अभियान समिति के […]

Read More