रानीखेत। यहां राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय के एनसीसी एवं एनएसएस प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार (आज) स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विशेष रूप से विज्ञान संकाय भवन के चारों ओर स्वयंसेवियों एवं एनसीसी कैडेट्स द्वारा सफाई की गई। अनावश्यक झाड़ियां, घास व प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया गया। कॉलेज के रास्ते पर बरसात के कारण बड़ी हुए झाड़ियों को साफ किया गया। इसके पश्चात महाविद्यालय में स्वच्छता शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
प्राचार्य पुष्पेश पांडे ने अपने संदेश में कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा का दायित्व हम सभी का है, पर्यावरण प्रदूषण के चलते आज मानव जीवन गम्भीर खतरे में पड़ गया है, यदि पर्यावरण के प्रति हम नहीं चेते तो इसका भयंकर परिणाम हम व हमारी पीढ़ियों को भुगतना होगा। हमारे युवाओं इस जिम्मेदारी को समझें और पर्यावरण सुरक्षा को गम्भीरता से लें। इसके पश्चात प्राचार्य ने महाविद्यालय परिवार को स्वच्छता शपथ दिलाई। स्वच्छता-शपथ कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स, स्वयं सेवी, महाविधालय के अन्य छात्र, छात्राएं,प्राध्यापकण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। स्वच्छता कार्यक्रम का निर्देशन एवं संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी कमला देवी, एनसीसी लेफ्टिनेंट डॉ शंकर कुमार व डॉ सी.एस. पंत द्वारा किया गया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉 देहरादून में सिम बॉक्स से […]