चमोली में बादल फटने से मची भीषण तबाही, घरों और दुकानों में भरा मलबा 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

चमोली। जिले में भारी बारिश के बीच गढ़वाल मंडल के थराली तहसील के टूनरी गदेरा क्षेत्र में देर रात बादल फटने से भारी तबाही हुई है। इस आपदा के कारण थराली बाजार, कोटदीप और तहसील परिसर सहित आसपास के कई गांवों में मलबा घुस गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थराली तहसील परिसर, चेपड़ों और सागवाड़ा गांवों में मकानों, दुकानों और वाहनों को गंभीर नुकसान पहुंचा है।कई घरों और दुकानों में मलबा भर गया है जबकि तहसील परिसर में खड़ी कई गाड़ियां मलबे में दब गई हैं। थराली बाजार मलबे से पूरी तरह भर गया है और सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शैमफोर्ड स्कूल में सजा काव्य का रंगमंच, बाल कवियों ने बांधा समां   

 

थराली के राड़ीबगड़ क्षेत्र में एक बरसाती गदेरा उफान पर आ गया, जिससे एसडीएम का सरकारी आवास मलबे में दब गया।समय रहते एसडीएम और अन्य कर्मियों ने आवास खाली कर सुरक्षित स्थान पर शरण ली। हादसे में एक युवती सहित दो लोगों के लापता होने की सूचना है।सागवाड़ा गांव में एक व्यक्ति और एक 20वर्षीय युवती मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।घटना की जानकारी मिलते ही SDRF की टीम गौचर से राहत एवं बचाव कार्य के लिए रवाना हो गई है। NDRF और स्थानीय प्रशासन भी राहत कार्यों में जुटे हुए हैं।बादल फटने से थराली-सागवाड़ा मार्ग और थराली-ग्वालदम मार्ग (मिंग्गदेरा के पास) बंद हो गए हैं, जिससे क्षेत्र का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  अब खतौनी के लिए नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर : DM का बड़ा आदेश, ऑनलाइन डाउनलोड खतौनी भी होगी मान्य 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने थराली, देवाल और नारायणबगड़ ब्लॉक के सभी स्कूलों में आज के लिए अवकाश घोषित कर दिया है। स्थिति पर प्रशासन की लगातार नजर बनी हुई है और राहत-बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: causes massive destruction chamoli news Cloudburst in Chamoli Cloudburst in Chamoli causes massive destruction houses and shops filled with debris uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज चमोली न्यूज चमोली में बादल फटा मची भीषण तबाही

More Stories

उत्तराखण्ड

अब खतौनी के लिए नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर : DM का बड़ा आदेश, ऑनलाइन डाउनलोड खतौनी भी होगी मान्य 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। आम जनता को तहसील कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत देने के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए जनपद के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि उत्तराखंड सरकार के अधिकृत ई-भूलेख पोर्टल से नागरिकों […]

Read More
उत्तराखण्ड

‘वंदे मातरम’ पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, भट्ट बोले- सम्मान से समझौता नहीं  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में वंदे मातरम को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वंदे मातरम भाजपा के लिए केवल राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन, क्रांतिकारियों के संघर्ष और बलिदान की भावना का प्रतीक […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुरानी पेंशन बहली को देहरादून में 13 सितंबर को होगा प्रदेशव्यापी पेंशन महारैली का आयोजन, बड़ी संख्या में जुटेंगे शिक्षक और कर्मचारी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने की मांग को लेकर उत्तराखंड में शिक्षक और कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में 13 सितंबर को देहरादून में प्रदेशव्यापी पेंशन महारैली आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में शिक्षक […]

Read More