सीएम धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से किया “हैलो हल्द्वानी 91.2 एफ.एम.” सामुदायिक रेडियो मोबाइल ऐप का शुभारंभ

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से “हैलो हल्द्वानी 91.2 एफएम” सामुदायिक रेडियो मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया। उन्होंने इसे राज्य के शिक्षा और संस्कृति क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने दूरदराज के इलाकों तक शिक्षा पहुँचाने और आधुनिक तकनीक के जरिए नवाचार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उम्मीद जताई कि यह ऐप देश और प्रदेश के कोने-कोने तक समाज और संस्कृति की आवाज़ को सशक्त बनाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बस अड्डे पर पौड़ी के युवक को चाकू मारा, बैग से चार लाख रुपये गायब होने का दावा 

 

पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि शिक्षा केवल डिग्री पाने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने और आत्मनिर्भर बनने की राह है। इसी उद्देश्य से प्रदेश के 13 जनपदों में उच्च शिक्षा एवं कौशल विकास केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, जहां युवा न केवल शिक्षा प्राप्त करेंगे, बल्कि रोजगारपरक कौशल भी सीख सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब विश्वविद्यालय और कौशल विकास केंद्र मिलकर काम करेंगे, तो उत्तराखंड के युवा नौकरी खोजने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनेंगे। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में राज्य की अहम भूमिका साबित होगा। यह भी बताया कि राज्य सरकार ने देहरादून में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का एक प्रमुख केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है, जो शिक्षा, प्रशिक्षण, शोध, नवाचार और डिजिटल शिक्षा का हब बनेगा।

यह भी पढ़ें 👉  दूध लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर गिरी गहरी खाई में, वाहन सवार तीन लोग घायल 

 

इस मौके पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने विश्वविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी और आपदा राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में विश्वविद्यालय की ओर से 1 लाख 49 हजार रुपये का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत, कुलसचिव खेमराज भट्ट और विश्वविद्यालय के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Chief Minister's Camp Office CM Dhami launched "Hello Haldwani 91.2 FM" community radio mobile app from Chief Minister's Camp Office CM pushkar singh dhami Community Radio Mobile App launched dehradun news Hello Haldwani 91.2 FM uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय सामुदायिक रेडियो मोबाइल ऐप का शुभारंभ सीएम पुष्कर सिंह धामी हैलो हल्द्वानी 91.2 एफएम

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में ठगी की रकम में से करीब 14 लाख […]

Read More