सीएम धामी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर करी समीक्षा बैठक

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कांवड़ मेला-2025 की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षाबैठक कर पूर्व वर्षों की व्यवस्थाओं की समीक्षा कर कानून व्यवस्था की दृष्टि से उत्पन्न हुई चुनौतियों का विश्लेषण कर सुधारात्मक कदम सुनिश्चित करने को कहा, ताकि इस वर्ष किसी भी प्रकार की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा कि इस विशाल धार्मिक आयोजन में किसी भी प्रकार की तोड़फोड़, उपद्रव या अन्य अवांछनीय घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। शिविर संचालकों, कार्यरत व्यक्तियों, वॉलंटियर और होटल/धर्मशालाओं में ठहरने वाले व्यक्तियों का पूर्ण सत्यापन कराया जाए।

मुख्यमंत्री ने सभी प्रमुख स्थलों पर एक्सरे सिस्टम, अग्निशमन यंत्र, फायर टेंडर एवं कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही खाद्य व पेय पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी और जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम करने को कहा। भीड़ प्रबंधन में वॉलंटियर्स की मदद लेने, सीसीटीवी व ड्रोन से निरंतर निगरानी और अभिसूचना तंत्र को सक्रिय रखने पर बल दिया। बेहतर यातायात व्यवस्था अलग से प्लान बनाकर उसका व्यापक प्रचार – प्रसार करने के निर्देश दिए ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। आतंकवादी खतरों को मद्देनजर रखते हुए एटीएस और विशेष सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश के साथ ही हरिद्वार के घाटों, नीलकंठ महादेव मंदिर अन्य प्रमुख स्थलों पर एम्बुलेंस व बैकअप की व्यवस्था करने, सादे वस्त्रों में महिला व पुरुष सुरक्षाकर्मियों की पर्याप्त तैनाती करने और आपदा राहत उपकरणों से युक्त गोताखोरों व जल पुलिस को अलर्ट मोड पर रखने को कहा।यह भी निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों पर तेज ध्वनि विस्तारक यंत्रों, डीजे व लाउडस्पीकर के उपयोग को नियमबद्ध किया जाए। दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर सुधारात्मक कार्य किए जाएं। कांवड़ यात्रियों को ‘क्या करें और क्या न करें’ की जानकारी पेम्फलेट, होर्डिंग, पब्लिक अनाउंसमेंट और सोशल मीडिया के माध्यम से देते हुए कांवड़ियों को लाठी, डंडा, नुकीली वस्तुएं आदि ले जाने से रोकने हेतु प्रचार अभियान चलाने को कहा। यात्रा मार्गों में मादक पदार्थों, शराब एवं मांस की बिक्री पर प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने और समुचित बिजली, पानी, चिकित्सा जैसी आधारभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। महिला कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उनकी सुरक्षा के लिए महिला घाटों और धर्मशालाओं में विशेष पुलिस प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा गया। अंतर्राज्यीय समन्वय बढ़ाकर सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान करने, सोशल मीडिया पर निगरानी रखते हुए अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने और संबंधित पोस्टों का तत्काल खंडन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गईं श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने सभी विभागीय सचिवों और पुलिस महानिरीक्षकों को आगामी तीन दिनों में कांवड़ मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा करने व अपने – अपने विभागों की कार्य योजनाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  लूडो खेलने से मना करने पर ईंट से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट 

इस दौरान बैठक में गृह सचिव शैलेश बगोली, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन, गढ़वाल व कुमाऊं आयुक्त सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: CM Dhami held a review meeting on the preparations for the Kanwar fair CM Dhami held a review meeting with police and administrative officials through video conferencing regarding the preparations for the Kanwar fair CM Dhami's review meeting on the preparations for the Kanwar fair CM Dhami's review meeting through video conferencing dehradun news uttarakhand news with police and administrative officials उत्तराखण्ड न्यूज कांवड़ मेले की तैयारियों पर सीएम धामी की समीक्षा बैठक देहरादून न्यूज पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सीएम धामी की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा बैठक सीएम धामी ने कांवड़ मेले की तैयारियों की करी समीक्षा बैठक

More Stories

उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन पुलिस के […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More