दो दिवसीय नैनीताल जनपद भ्रमण के तहत हल्द्वानी पहुँचे सीएम धामी ने कालू सिद्ध मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में करी सिरकत

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
 
हल्द्वानी। अपने दो दिवसीय नैनीताल जनपद भ्रमण के तहत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हल्द्वानी शहर के प्रतिष्ठित कालू सिद्ध मंदिर में पहुंचकर भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए नवनिर्मित मंदिर में छत्र चढ़ाया और राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की।
 
बताते चलें कि सड़क चौड़ीकरण की योजना के तहत ऐतिहासिक कालू सिद्ध मंदिर का स्थान परिवर्तन किया गया है। नवीन स्थल पर मंदिर का पुनर्निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात आज उसकी प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान से सम्पन्न हुई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने मंदिर समिति और महंत श्रीकालू गिरी महाराज का धन्यवाद ज्ञापित किया, जिन्होंने इस परिवर्तन को सहयोग से संपन्न कराया। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संतगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। आयोजन में भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का भी भव्य आयोजन किया गया। 
 
इस दौरान मेयर गजराज बिष्ट, सांसद अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट समेत तमाम पदाधिकारी और दायित्वधारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: CM dhami CM Dhami reached Haldwani CM Dhami reached to participate in the Pran Pratishtha program of Kalu Siddha temple CM Dhami's two-day Nainital district tour program Haldwani news participated in the Pran Pratishtha program of Kalu Siddha temple Pran Pratishtha program of Kalu Siddha temple uttarakhand news who reached Haldwani under the two-day Nainital district tour उत्तराखण्ड न्यूज कालू सिद्ध मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सीएम धामी का दो दिवसीय नैनीताल जनपद भ्रमण कार्यक्रम हल्द्वानी न्यूज हल्द्वानी पहुँचे सीएम धामी

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More