गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट सेंटर के मुख्यालय में जवानों के साथ दीपावली मनाने लैंसडौन पहुंचे सीएम धामी

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

लैंसडौन। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट सेंटर के मुख्यालय पहुंचकर जवानों के साथ दीपावली मनाई। मुख्यमंत्री ने जवानों को मिष्ठान वितरित करने के साथ ही वीरनारियों को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया।

गुरूवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गढ़वाल राइफल्स के मुख्यालय पहुंचे। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर रेजीमेंट के जवानों में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी। रेजीमेंट बद्री विशाल लाल के उद्घोषों से गूंज उठा। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा की भारतीय सेना में विलक्षण बहादुरी व पराक्रम के चलते गढ़वाल राइफल्स का स्थान सर्वोच्च है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत बन रहा है। वर्षो के बाद यह पहला अवसर है जब भगवान श्री राम अपने महल में विराजमान है, यह सभी के लिए गर्व की बात है।मुख्यमंत्री ने आधुनिक सैन्य उपकरणों की बदौलत विश्व में भारतीय सेना की पहचान नंबर वन बनने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने कहा की गढ़वाल राइफल्स ने प्रथम विश्व युद्ध से लेकर अब तक की सभी लड़ाईयों में अपने पराक्रम का जौहर मनवाया है। देश की सीमाओं पर वीर जवान अपनी जान की बाजी लगा कर अपने कर्तव्यों का बखूबी पालन कर रहे है। इन्हीं जवानों की बदौलत हम देश में चैन की सांस ले पा रहे हे। सैनिकों के जस्बे को सलाम करते हुए कहा की उनका बचपन भी सेना परिवार में ही बीता है। इसलिए वे सैनिकों व उनके आश्रितों के सामने आने वाली चुनौतियों से भालि-भांति वाकिफ है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी के नेतृत्व में भारत 2047 मिशन के तहत विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ रहा है। वर्तमान परिपेक्ष्य में सेना दुश्मन की गोलियों का जबाव गोली से ही दे रही है। भारतीय सेना की मजबूत स्थिति के चलते पाकिस्तान भी देश की सरहदों में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने से डरने लगा है। बलिदानी राइफल्मैन जसवंत सिंह नेगी ने अकेले चीनी सेना से 72 युद्ध लड़ा। जो हम सभी के लिए प्रेरणा है।मुख्यमंत्री ने रेजीमेंट के वीर जवानों को नमन करते हुए कहा की देश के लिए अपने प्राण निछावर करने वाले जवानों के लिए सरकार की ओर से दी जानी वाली आर्थिक सहायता को दस से बढ़ाकर पचास लाख कर दिया गया है। गढ़वाल राइफल्स के ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने कहा की गढ़वाल राइफल्स की वर्तमान में 22 बटालियन है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

रेजीमेंट के गौरवशाली इतिहास के चलते गढ़वाल राइफल्स देश में ही नही बल्कि विदेशों में भी अपनी विशिष्ट पहचान रखती है। राज्य सरकार की ओर से ब्रिगेडियर नेगी ने रेजीमेंट को हर संभव सहयोग मिलने की बात कही है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाल राइफल्स के युद्ध स्मारक पहुचकर वीर गति प्राप्त करने वाले सैनिकों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धाजलि दी।

यह भी पढ़ें 👉  ईश्वर कृपा से जो भी मिला है उसका सदुपयोग करें - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु

कार्यक्रम के दौरान विधायक दलीप सिंह रावत, गौ सेवा समिति के अध्यक्ष पंडित राजेंद्र अण्थ्वाल, जिलाधिकारी आशीष चौहान, सीडीओ गिरिश चंद्र गुणवंत, ब्लाक प्रमुख दीपक भंडारी, जयहरीखाल भाजपा मंडल अध्यक्ष सुलेखा गौड़, जहयरीखाल के ज्येष्ठ प्रमुख अजय शंकर ढौढ़ियाल आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: CM Dhami reached Lansdowne to celebrate Diwali CM Dhami reached Lansdowne to celebrate Diwali with soldiers at the headquarters of Garhwal Rifles Regiment Center CM Dhami reached the headquarters of Garhwal Rifles Regiment Center Lansdowne News uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More
उत्तराखण्ड

घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। चंपावत से हल्द्वानी आ रहा एक हेलीकॉप्टर रास्ते में अचानक घने बादलों के बीच फंस गया। करीब 15 मिनट तक खराब मौसम के बीच फंसे हेलीकॉप्टर में राज्य मंत्री हुकुम सिंह कुंवर और मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू भी सवार थे। मुश्किल हालात में अनुभवी […]

Read More
उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More