पीएम मोदी की रैली की तैयारियों का जायजा लेने परेड ग्राउंड पहुंचे सीएम धामी

ख़बर शेयर करें -

   

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। मुख्यमंत्री धामी सोमवार को प्रधानमंत्री की चार दिसंबर को देहरादून में प्रस्तावित रैली की तैयारियों का जायजा लेने परेड ग्राउंड पहुँचे। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को समय से सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा 30 हज़ार करोड़ रूपए की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। मुख्यमंत्री के साथ इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार, प्रदेश अध्यक्ष  मदन कौशिक, आईजी इंटेलीजेंस  संजय गुज्याल, जिलाधिकारी डॉ. आरराजेश कुमार, एसएसपी जन्मेयजय खंडूरी एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

भाजपा ने रैली में भीड़ के लिए पार्टी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। मिशन-2022 के लिए जुटी बीजेपी ने इसके लिए पार्टी ने तीनों प्रदेश महामंत्रियों को मैदान में उतार दिया है। महामंत्री कुलदीप कुमार को दून महानगर और जिला, राजेंद्र भंडारी को हरिद्वार और टिहरी जबकि सुरेश भट्ट को गढ़वाल के अन्य जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही संबंधित जिलों के विधानसभा क्षेत्रों में सामंजस्य बनाने के लिए भी समन्वयक भी बनाए हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

पूर्व दर्जाधारी अनिल गोयल को टिहरी, देहरादून के विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी पुष्कर काला को दी गई है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने बताया कि  भाजपा प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने बताया कि रैली में सवा लाख से ज्यादा भीड़ का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए तीन दिसंबर तक गढ़वाल मंडल के सभी जिलों में पदाधिकारियों के साथ बैठकें होंगी, ताकि पीएम मोदी की रैली में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाई जा सके। साथ ही भाजपा ने संगठनात्मक जिले महानगर, देहरादून, हरिद्वार, टिहरी को भीड़ लाने के लिए जिम्मेदारी सौंप दी है। सबसे ज्यादा 50 हजार की भीड़ महानगर संगठन को दी गई है, जबकि देहरादून जिले को 40 हजार, हरिद्वार को 30 हजार और टिहरी जिले को 10 हजार भीड़ का लक्ष्य दिया है। गढ़वाल के अन्य जिलों को पांच हजार की जिम्मेदारी दी गई है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp news dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More